Apple iPhone 15 Pro Price: एप्पल ने पिछले साल भारत में iPhone 15 Pro को लॉन्च किया था। दूसरी तरफ कंपनी जल्द ही iPhone 16 सीरीज को भी पेश करने वाली है। इससे पहले ही हैंडसेट अब Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। आप फ्लैगशिप iPhone को इसके MRP से 9,910 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं और बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए एक्स्ट्रा कैशबैक ले सकते हैं। अगर आप भी iPhone 15 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
भारत में iPhone 15 Pro की कीमत
Apple iPhone 15 Pro का 128GB वेरिएंट अभी 1,24,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि 256GB और 512GB वैरिएंट की कीमत 1,34,990 रुपये और 1,54,990 रुपये है। टॉप-एंड 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,990 रुपये है। इसे चार कलर ऑप्शन ब्लैक टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम और व्हाइट टाइटेनियम में लिस्ट किया गया है। हालांकि, इन कलर ऑप्शन की उपलब्धता डिवाइस के स्टोरेज वेरिएंट के बेस पर अलग-अलग होगी।
बैंक ऑफर के जरिए आप ICICI बैंक क्रेडिट नॉन-ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI, SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए 3,000 रुपये की छूट ले सकते हैं या Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं। आप कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी ले सकते हैं या चुनिंदा डिवाइस के एक्सचेंज के जरिए 3,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। चलिए डिवाइस के फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
iPhone 15 Pro स्पेसिफिकेशन
एप्पल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में हमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED 120Hz डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2,000nits पीक ब्राइटनेस और सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन है। डिजाइन की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ टेक्सचर्ड मैट ग्लास के साथ टाइटेनियम डिजाइन है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में A17 Pro चिप दिया गया है और यह iOS 17 पर चलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्मार्टफोन को इस साल Apple इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ iOS 18 अपडेट मिलेगा। जो इस फोन को और भी खास बना देता है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
कैमरा सबसे खास…
प्रीमियम Apple iPhone में 48MP मेन + 12MP अल्ट्रा वाइड + 12MP टेलीफोटो रियर और 12MP फ्रंट कैमरा होगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB-C पोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें IP68-रेटिंग, एक्शन बटन और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
14 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
16 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
20 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
21 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines