IPhone 15 Pro पर मिल रहा है 16,700 रुपये तक का Discount! फटाफट देखें ऑफर

iPhone 15 Pro Discount Offer on Vijay Sales : नया आईफोन खरीदने का ये बेस्ट टाइम है क्योंकि वक्त विजय सेल्स iPhone 15 Pro पर सबसे जबरदस्त ऑफर दे रहा है। फोन पर आप कुल 16,700 रुपये तक बचा सकते हैं। चलिए इस बेस्ट डील के बारे में जानें…

iPhone 15 Pro Discount Offer on Vijay Sales

iPhone 15 Pro Discount Offer on Vijay Sales: क्या आप भी नया फ्लैगशिप iPhone 15 Pro खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो इस वक्त विजय सेल्स सबसे जबरदस्त ऑफर दे रहा है। प्रो आईफोन मॉडल पर कंपनी 16,700 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें बैंक ऑफर और फ्लैट डिस्काउंट ऑफर शामिल है। चलिए इस जबरदस्त डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…

iPhone 15 Pro डिस्काउंट ऑफर

iPhone 15 Pro विजय सेल्स पर 1,28,200 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है, जो कि इसके एक्चुअल प्राइस 1,34,900 रुपये से काफी कम है। इससे पता चलता है कि प्लेटफॉर्म बिना किसी ऑफर के 6,700 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक कार्ड पर एक्स्ट्रा 10,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत कम होकर 1,18,200 रुपये हो जाती है।

iPhone 15 Pro

सबसे कम कीमत में मिल रहा है प्रो मॉडल

यह iPhone 15 Pro की अब तक की सबसे कम कीमत है। बता दें कि ये प्राइस फोन के 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। वहीं, जिन लोगों के पास कोई और बैंक कार्ड है, वे विजय सेल्स पर अन्य ऑफर्स भी चेक कर सकते हैं, लेकिन अभी सबसे ज्यादा डिस्काउंट आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक कार्ड पर देखने को मिल रहा है।

मिल रहा है एक्सचेंज ऑफर

iPhone 15 Pro पर और भी बेहतर डील पाने के लिए यूजर्स एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन भी सेलेक्ट कर सकते हैं। हालांकि प्लेटफॉर्म पर ये नहीं बताया गया है कि कोई अपने पुराने फोन के एक्सचेंज पर कितनी छूट ले सकता है। लोगों को साइट पर मैन्युअल तरह से अपने पुराने फोन की डिटेल्स डालना होगा जिसके बाद डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलेगा।

iPhone 15 प्रो मैक्स मॉडल भी मिल रहा है सस्ते में

हालांकि जो लोग 1,50,000 रुपये से ज्यादा खर्च कर सकते हैं, उन्हें iPhone 15 प्रो मैक्स के साथ जाना चाहिए। इस वक्त iPhone 15 Pro Max का 256GB मॉडल 1,56,900 रुपये की रियायती कीमत पर लिस्टेड है। जबकि इस फोन पर भी 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। इस ऑफर के बाद आप प्रो मैक्स मॉडल को 1,46,900 रुपये में अपना बना सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ