iPhone 15 Pro Cheapest Price: Apple ने हाल ही में अपने नए iPhone 15 स्मार्टफोन लाइनअप को लॉन्च किया था। अब इस सीरीज के सभी फोन भारत और अन्य देशों में बिक्री पर है। लेटेस्ट iPhone लाइनअप में कंपनी ने चार मॉडल पेश किए हैं: iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro मैक्स। वहीं अगर आप भी इन दिनों iPhone 15 Pro लेने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक जबरदस्त डील लेकर आये हैं। जिसके बाद आप फोन को सिर्फ 41 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं फुल डिटेल।
41 हजार में कैसे खरीदें iPhone 15 Pro
भारत में इस समय iPhone 15 प्रो की कीमत 1 लाख 35 हजार के आस-पास बनी हुई है, लेकिन अगर आपके पास एचडीएफसी कार्ड है, तो आप फोन पर 4,000 का इंस्टेंट कैशबैक ले सकते हैं। इस ऑफर के साथ, iPhone 15 प्रो की प्रभावी कीमत घटकर 1 लाख 31 हजार हो जाती है। अगर आपके पास GST नंबर है तो आप फोन पर 18% यानी 19,984 का GST रिटर्न भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon and Flipkart Sale Best Deals: ये जबरदस्त स्मार्टफोन मिलेंगे बेहद सस्ते दाम पर, देखें पूरी लिस्ट
जिसके बाद फोन की कीमत कम होकर 1,11,016 रुपये हो जाती है। इसके अलावा अगर आप iPhone 14 प्रो को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 61 हजार तक का डिस्काउंट और 9 हजार का बोनस मिल सकता है। जिसके बाद कीमत घटकर सिर्फ 41 हजार रुपये हो जाती है।
S23 अल्ट्रा को भी खरीदने का मौका!
वहीं दूसरी ओर टेक दिग्गज सैमसंग का लेटेस्ट प्रीमियम फोन S23 अल्ट्रा भी जल्द ही कम कीमत पर उपलब्ध हो सकता है। वर्तमान में इस फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि फोन पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, फ्लिपकार्ट द्वारा बेस प्राइस, बैंक ऑफर और एक्सचेंज कैशबैक को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
12 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
14 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
17 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
19 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines