iPhone 15 Price on Amazon-Flipkart: एप्पल का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट और अमेजन पर डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है, जो इसे अभी बेस्ट डील बना रहा है। iPhone 15 सीरीज के इस बेस मॉडल में बेहतरीन कैमरा, शानदार यूजर इंटरफेस, तगड़ी परफॉर्मेंस और कई नए फीचर्स मिलते हैं। फ्लिपकार्ट पर आप इस फोन को 11 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं लेकिन ऑफर्स यहीं खत्म नहीं होते आप बैंक और एक्सचेंज के साथ इसे काफी सस्ते में अपना बना सकते हैं। चलिए जानें कैसे खरीदें आईफोन सस्ते में…
Flipkart पर iPhone 15 की कीमत
iPhone 15 का बेस 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त 70,999 रुपये में मिल रहा है। स्मार्टफोन को भारत में 79,900 रुपये में पेश किया गया था। इसके साथ ही ग्राहकों को एसबीआई या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ग्राहक 6 महीनों के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
सिर्फ 37,999 रुपये में ऐसे खरीदें
इतना ही नहीं, ग्राहक अपने पुराने फोन के एक्सचेंज पर तो 53,000 रुपये तक बचा सकते हैं। कंपनी एक्सचेंज ऑफर के साथ कुछ मॉडल्स पर तो 3000 रुपये का एक्स्ट्रा बोनस भी दे रही है। अगर आप आईफोन 13 को एक्सचेंज करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा 29000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। इन सभी ऑफर्स के साथ आप फोन को सिर्फ 37,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
Amazon पर iPhone 15 की कीमत
दूसरी तरफ अमेजन पर भी ये फोन अभी 70,999 रुपये में लिस्टेड है। जबकि आप इसे ICICI Bank Credit Cards से खरीदने पर 4000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। अमेजन भी एक्सचेंज ऑफर दे है, लेकिन यहां आपको आईफोन 13 को एक्सचेंज करने पर सिर्फ 22,300 रुपये की छूट मिल रही है जो फ्लिपकार्ट के मुकाबले काफी कम है। इसलिए देखा जाए तो अभी फ्लिपकार्ट सबसे बेहतर डील दे रहा है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines