iPhone 15 Plus Price Cut in India: एप्पल ने पिछले साल भारत में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने चार नए फोन लॉन्च किए थे, अब फ्लिपकार्ट iPhone 15 प्लस पर भारी छूट दे रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज कैशबैक के साथ आप हैंडसेट पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। आइये इस iPhone 15 Plus के बैंक ऑफर, एक्सचेंज डिस्काउंट, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 15 Plus पर ऑफर
15 Plus का 128GB मॉडल इस वक्त सिर्फ 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। इसके अलावा, 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये और 1,12,999 रुपये हो गई है। यह पांच कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक एंड येलो में उपलब्ध है। आप एचडीएफसी बैंक डेबिट (ईएमआई) और क्रेडिट कार्ड (ईएमआई और नॉन-ईएमआई) से पेमेंट पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Xiaomi 14 Ultra के आगे क्या सच में फीका पड़ रहा है Samsung S24 Ultra?
साथ ही iPhone खरीदते समय चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे एक्सचेंज डिस्काउंट 61,500 रुपये तक हो जाता है। प्लेटफार्म पर इस वक्त मोबाइल फेस्ट सेल जारी है जिस वजह से ये फोन इतने सस्ते मिल रहे हैं। ये सेल 29 फरवरी को खत्म होगी। आइये अब इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी जानते हैं…
iPhone 15 Plus के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 Plus में 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2,000nits की पीक ब्राइटनेस और डायनेमिक आइलैंड नॉच दी गई है। इसका वजन 201 ग्राम है और यह 7.8 मिमी मोटा है। डिवाइस IP68-रेटेड है और इसमें एक पावरफुल A16 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन लेटेस्ट iOS 17 सॉफ्टवेयर पर रन करता है।
फोन में 20W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,383mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 48MP + 12MP का रियर और 12MP का सेल्फी लेंस मिलता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।
ये भी पढ़ें : MWC 2024 में Honor ने पेश किया आंखों से कार कंट्रोल करने वाला फोन
Apple iPhone 15
इसके अलावा Apple iPhone 15 पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। फोन को अभी आप सिर्फ 70,999 रुपये में अपना बना सकते हैं जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 79,900 रुपये है। फोन को HDFC Bank Credit Card से खरीदने पर एक्स्ट्रा 4 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर भी कंपनी एक्सचेंज ऑफर दे रही है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines