Discontinued iPhones: ऐपल के नए iPhone 15 लॉन्च होने के बाद ही 4 पुराने मॉडल बंद कर दिए गए हैं। कई ऐसे स्मार्टफोन यूजर्स हैं जो पुराने मॉडल को खरीदते हैं। इसके पीछे की वजह कम कीमत और लगभग एक जैसे फीचर्स हैं। अगर आप भी नए आईफोन लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है। आइए उन सभी फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं, जिसे ऐपल ने बंद करने का निर्णय लिया है।
ऐपल ने इन iPhones को किया बंद
ऐपल ने एक साथ 4 पुराने मॉडल को बंद कर दिया है। इनमें लेटेस्ट आईफोन 14 के मॉडल भी शामिल है। बंद हुए मॉडल्स iPhone 14 Pro max, iPhone 14 Pro, iPhone 13 Mini और iPhone 12 हैं। कम बजट होने के कारण कई ऐसे लोग होंगे जो इन स्मार्टफोन्स को खरीदना चाहते हैं। फिलहाल उन लोगों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी भी आप बंद हुए फोन को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Channel फीचर लॉन्च, अब कैटरीना अक्षय से डायरेक्ट जुड़ सकेंगे यूजर्स
बंद होने के बाद भी ऐसे खरीद सकते हैं फोन
आईफोन के 4 मॉडल बंद होने के बाद भी आप इसे खरीद सकते हैं। इसके लिए अपने आस-पास मौजूद किसी थर्ड पार्टी आउटलेट पर विजिट करें, स्टोक उपलब्ध होने पर इसे खरीद सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। अगर कम कीमत में पुराने आईफोन खरीदना चाहते हैं तो ये मॉडल्स आपको Cashify पर देखने को मिलेंगे।
बंद हुए 4 मॉडल की कीमत
बंद हुए चार मॉडल की कीमत नए आईफोन 15 से काफी कम है। iPhone 14 Pro max की कीमत 1,39,900 रुपये है, इसके कई फीचर्स आईफोन 15 से मिलते हैं। वहीं iPhone 14 Pro की कीमत 1,29,900 और iPhone 13 Mini 64,900 रुपये और iPhone 12 की कीमत 59,900 रुपये है। आपको बताते चलें कि कंपनी इन फोन्स को बनाना बंद कर रही है, लेकिन पहले से मौजूद फोन को अभी भी खरीद और इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
14 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines