iPhone 16 के लॉन्च से पहले iPhone 15 के धड़ाम गिरे Price, नए मॉडल का करें वेट या खरीद लें?

iPhone 15 Discount offer: क्या आप भी आईफोन 15 खरीदने जा हैं? लेकिन इस बात से कंफ्यूज भी हैं कि जल्द ही आईफोन 16 भी आने वाला है तो अभी आपको क्या करना चाहिए। नए मॉडल का वेट करना सही रहेगा या अभी सस्ते में आईफोन 15 खरीद लें? चलिए इसके बारे में जानें

iPhone 15 Discount offer
विज्ञापन
Advertisment

iPhone 16 का क्यों करें इंतजार?  

iPhone 16 के लिए वेट करने का सबसे बड़ा रीजन Apple इंटेलिजेंस है। जो लोग Apple AI का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, उन्हें या तो iPhone 15 Pro मॉडल खरीदना होगा या इसे आजमाने के लिए iPhone 16 सीरीज का इंतज़ार करना होगा। कंपनी ने हाल ही में AI अपडेट की घोषणा की है जो चुनिंदा iPhones के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिस्ट में केवल 15 प्रो और प्रो मैक्स शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि ब्लूमबर्ग मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार iPhone 16 सीरीज के रेगुलर मॉडल में भी Apple इंटेलिजेंस मिलेगा।

Image

विज्ञापन

नए iPhone में मिलेंगे AI अपडेट

गुरमन का कहना है कि कंपनी को Apple इंटेलिजेंस चलाने के लिए डिवाइस में कम से कम 8GB RAM की जरूरत है और मौजूदा नॉन-प्रो iPhone 15 मॉडल में 6GB RAM है। 2024 के iPhone इस जरूरत को पूरा करेंगे, इसलिए कहा जा रहा है कि नेक्स्ट GEN डिवाइस Apple से AI अपडेट हासिल करेंगे। इसलिए, जो लोग Apple AI का मजा लेना चाहते हैं, उन्हें iPhone 15 या Plus मॉडल खरीदने से बचना चाहिए।

iPhone 15 मिल रहा है सस्ते में  

ये कहना गलत नहीं होगा कि iPhone 16 मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी क्योंकि iPhone 15 विजय सेल्स, Amazon और क्रोमा जैसे प्लेटफॉर्म पर रियायती कीमत पर बिक रहा है लेकिन, आमतौर पर कुछ महीनों में कीमत कम हो जाती है। साथ ही iPhone पर हमेशा बैंक ऑफर्स जरूर मिलते हैं जो डील को और भी बेहतर बनाते हैं।

विज्ञापन

iPhone 15

अभी iPhone 15 का बेस वेरिएंट 8,610 रुपये के बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ बिक रहा है, इसलिए आप  इसे विजय सेल्स के जरिए 71,290 रुपये में खरीद सकते हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 6,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है, जिससे कीमत काफी कम हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ