iPhone 15 Discount Offer on Flipkart: iPhone 15 खरीदने का इससे बेहतर मौका फिर नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लिपकार्ट डिवाइस पर फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही, अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्ड है तो आप एक्स्ट्रा 3000 रुपये तक बचा सकते हैं। इस वक्त iPhone 15 मार्केट में मौजूद लेटेस्ट पावरफुल स्मार्टफोन में से एक है। इसमें A16 बायोनिक चिप और Dynamic Island फीचर मिलता है, जो पहले केवल iPhone 14 Pro मॉडल में मिलता था। इसका शानदार कैमरा सेटअप इसे हाई क्वालिटी वाला कैमरा फोन चाहने वालों के लिए बेस्ट फोन बनाता है।
कैसे खरीदें iPhone 15 सस्ते में
iPhone 15 पहले से ही फ्लिपकार्ट पर सस्ते में बिक रहा है। यह डिवाइस 65,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जबकि स्मार्टफोन का लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये है। अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्ड है तो आप 3000 रुपये की छूट ले सकते हैं। जिससे कीमत घटकर 62,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं और अपने पुराने फोन पर 26,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। हालांकि ये कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलता है, जो 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट A16 बायोनिक चिप देखने को मिलता है, जिससे आप हैवी टास्क भी आसानी से कर सकते हैं। एक पावरफुल चिप और बेहतर डिस्प्ले के साथ फोन में ओवरऑल बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।
कैमरा भी है शानदार
iPhone 15 के कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है। इसमें एक नया 48MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है। साथ ही फोन के अल्ट्रा वाइड कैमरा में भी अपग्रेड किए गए हैं, जो फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। हालांकि अगर आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो आईफोन 14 भी सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन का प्राइस इस वक्त 58,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
सेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 hr agoiPhone Air 2 पर सामना आया बड़ा अपडेट अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
21 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines