iPhone 15: दुबई, अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ-साथ भारत में भी आईफोन 15 को खरीदने के लिए लाइन लगी हुई है। आईफोन लवर्स में 15 सीरीज के डिवाइस को खरीदने के लिए गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई स्थित ऐप्पल स्टोर से लेकर अन्य रिटेल स्टोर्स पर आईफोन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। अब, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टोर के स्टाफ को कुछ लोग पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के रूप नगर के बंगला रोड स्थित क्रोमा स्टोर की है। कहा जा रहा है कि एक एक ग्राहक ने क्रोमा स्टोर से आईफोन 15 ऑर्डर किया था, लेकिन स्टोर वालों ने डिलीवरी में देरी कर दी। आईफोन 15 की समय पर डिलीवरी नहीं होने से नाराज ग्राहक ने क्रोमा स्टोर पहुंचकर स्टाफ की पिटाई कर दी।
पुलिस ने की कार्रवाई
क्रोमा कर्मचारियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डीसीपी (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि उन्हें दोपहर के आसपास स्टोर पर दो ग्राहकों और एक कर्मचारी के बीच झगड़े के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली।
वहां पहुंचने पर, पुलिस ने पाया कि निरंकारी कॉलोनी के निवासी जसकीरत सिंह और मनदीप सिंह ने झगड़ा शुरू कर दिया था क्योंकि उन्होंने जो आईफोन बुक किया था उसकी डिलीवरी 22 सितंबर को होनी थी लेकिन स्टोर उक्त तारीख पर डिलीवरी करने में विफल रहा।
डीसीपी ने कहा, “ग्राहकों ने झगड़ा किया और क्रोमा स्टाफ को पीटना शुरू कर दिया… आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत निवारक कार्रवाई की गई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
यह भी पढ़ेंः पुराने आईफोन से iPhone 15 में डेटा ट्रांसफर करना हुआ आसान, बस करना होगा ये काम
iPhone 15 सीरीज के डिवाइस की कीमत
बताते चलें कि, ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज में तीन मॉडल शामिल है। इसमें iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये, iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये, iPhone 15 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 रुपये है। ये शुरुआती कीमत हैं। डिवाइसेस अन्य स्टोरेज के साथ भी आते हैं, जिनकी कीमत आप ऐप्पल की आधिकारिक साइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
12 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines