iPhone 15 at Lowest Price: क्या आप भी इन दिनों एक नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें इस वक्त आप iPhone 15 को सिर्फ 68,900 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां, फोन पर इस वक्त 11,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जो बहुत अच्छा है क्योंकि Apple ने इसे सिर्फ 3 महीने पहले भारत में लॉन्च किया है। खास बात यह है कि ये ऑफर Amazon या Flipkart पर नहीं बल्कि iNvent स्टोर पर मिल रहा है। ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत लेटेस्ट iPhone पर दो ऑफर मिल रहे हैं, जिसके बाद iPhone 15 की कीमत कम होकर 68,900 रुपये हो जाती है। चलिए iPhone 15 डील के बारे में विस्तार से जानते हैं और आपको इसे खरीदने चाहिए या नहीं इसके बारे में भी जानते हैं।
वीडियो में देखें iPhone 15 का लुक
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
आईएनवेंट स्टोर की वेबसाइट पर, iPhone 15 वर्तमान में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है, जबकि कैशबैक के बाद आप इसे 74,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि एचडीएफसी बैंक कार्ड पर एक्स्ट्रा 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर 6000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
जिस हिसाब से डिवाइस पर कुल 11,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि अगर आप इसे और भी कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो बता दें फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट बिना किसी ऑफर के 76,900 रुपये में लिस्टेड है जबकि एचडीएफसी बैंक कार्ड पर कैशबैक के साथ आप इसे 71,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस वीडियो से जानें iPhone 15 और 14 के बारे में
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
iPhone 15 एक शानदार फोन है जिसे आप अभी खरीद सकते हैं। ये फोन 68,900 रुपये में इस वक्त सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। फोन में 4K सिनेमैटिक मोड, तेज चिपसेट, नए पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन और USB-C पोर्ट के साथ नए 48-मेगापिक्सेल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। अब, यूएसबी-सी पोर्ट होने का फायदा ये है कि आपको आईफोन 15 के लिए अलग से चार्जिंग केबल और एडाप्टर ले जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर मौजूद किसी भी टाइप-सी चार्जर का यूज कर सकते हैं।
नए मॉडल में पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा ब्राइट डिस्प्ले है। हालांकि इसमें आपको एक दिन से भी कम की बैटरी लाइफ मिलती है। वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट और IP68 रेटिंग इसे और भी खास बना देती है। iPhone 15 का परफॉर्मेंस काफी शानदार है। ओवरआल देखा जाए तो, iPhone 15 पर मिल रही ये डील काफी जबरदस्त है। वहीं पिछले मॉडल्स की तुलना में इसमें आपको बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
इस वीडियो से जानें iPhone 15 की कुछ कमियां
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
14 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
17 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
18 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
20 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines