iPhone 15 Series Price Drop: क्या आप भी iPhone 15 या iPhone 15 Pro में से कोई डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी आपके लिए यह एक शानदार मौका है। iPhone 15 सीरीज पर बिना किसी सेल के गजब के ऑफर्स मिल रहे हैं। iPhone 15 फ्लिपकार्ट पर अच्छी छूट पर उपलब्ध है, जबकि iPhone 15 Pro को आप विजय सेल्स स्टोर से 1 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ये दोनों iPhone पर मिलने वाली सबसे अच्छी कीमतें हैं, चलिए दोनों डील्स पर एक नजर डालें…
60 हजार रुपये से कम में iPhone 15
iPhone 16 के लॉन्च के बाद, एप्पल ने iPhone 15 सीरीज की कीमत कम कर दी, जिससे यह और भी किफायती ऑप्शन बन गया है। Apple ऑफिशियल तौर पर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर iPhone 15 को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रहा है लेकिन Flipkart इस पर बेहतर डील दे रहा है। आप iPhone 15 को 58,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिस हिसाब से फोन पर 10,901 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, फोन पर EMI ऑप्शन भी है जिसमें आप इसे 3,653 रुपये प्रति माह पर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हो गए ये 5 स्मार्टफोन, फटाफट देखें बेस्ट डील्स
iPhone 15 Pro पर बंपर छूट
दूसरी तरफ iPhone 15 Pro विजय सेल्स पर 1,02,190 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है, जो एक जबरदस्त डील है। डिवाइस को भारत में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि बिना किसी ऑफर के फोन 32,710 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जो लोग HDFC बैंक या RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, वो एक्स्ट्रा 4,500 रुपये तक बचा सकते हैं, जिससे कीमत 97,690 रुपये हो जाएगी। यह एक बहुत अच्छी डील है क्योंकि आपको शायद ही कभी प्रो वर्जन पर इस तरह की कीमत दिखाई दे। इसके अलावा, EMI ऑप्शन में फोन 4,955 रुपये प्रति माह पर मिल रहा है।
iPhone 15, iPhone 15 Pro: अभी खरीदना सही या नहीं?
iPhone 16 एक बेहतरीन डिवाइस है लेकिन अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो iPhone 15 एक बढ़िया ऑप्शन है। अगर आपको Apple इंटेलिजेंस फीचर्स की जरूरत नहीं है तो iPhone 15 एक बेस्ट डिवाइस है। फोन कम पैसे में आपको iPhone 16 जैसा ही परफ़ॉर्मेंस देगा। जबकि iPhone 15 Pro नए iPhone 16 Pro जैसी ही परफ़ॉर्मेंस ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं पुराने मॉडल में Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट भी मिल रहा है और चार साल से ज्यादा टाइम तक सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
10 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
11 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
14 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
15 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
16 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines