iPhone 14 Yellow: हाल ही में एप्पल ने अपने आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के लिए नया कलर वेरिएंट पेश किया है। पीले रंग का कलर ऑप्शन आईफोन 14 सीरीज के आधिकारिक लॉन्च के करीब 6 महीने के बाद पेश किया गया है। इस तरह से आईफोन 14 के कुल 5 कलर ऑप्शन हो गए हैं, जिनमें से पीले रंग के वेरिएंट की अभी प्री-बुकिंग चल रही है।
एप्पल की ओर से 10 मार्च, 2023 से आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के येलो कलर को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। हालांकि, इनकी बिक्री अभी शुरू नहीं हुआ है। आइए आपको येलो आईफोन 14 की सेल डेट और ऑफर्स बताते हैं।
iPhone 14 Yellow Color Sale Date
Apple अब आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के येलो कलर ऑप्शन की बिक्री की भी जल्द शुरू कर रहा है। 14 मार्च 2023 से येलो रंग में आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस खरीदा जा सकेगा। दोनों मॉडल्स को एप्पल की आधिकारिक साइट (Apple India), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) पर उपलब्ध किया जाएगा।
Yellow iPhone 14 and iPhone 14 Plus price
Apple इंडिया साइट के अनुसार आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस पीले रंग में 14 मार्च से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। पीले वेरिएंट में iPhone 14 की कीमत 79,990 रुपये से शुरू है, जबकि आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,990 रुपये से शुरू है।
iPhone 14 and iPhone 14 Plus Yellow Sale Offers
एप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर्स में से एक Redington India ने आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के येलो वेरिएंट को कई डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचने की घोषणा की है। इच्छुक खरीदारों को 15,000 रुपये का लाभ मिल सकता है। इसमें स्टोर छूट, इंस्टेंट कैशबैक और अपने पुराने iPhones के आदान-प्रदान शामिल है। इसके अलावा अन्य प्लेटफॉर्म से भी डिस्काउंट का फायदा ऑफर्स के जरिए मिल सकता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की ओर से आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के लिए ही नया येलो कलर पेश किया गया है। मौजूद हाई-एंड iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max डिवाइस के लिए कंपनी ने किसी भी नए रंग ऑप्शन का ऐलान नहीं किया है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
28 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines