iPhone 14 Pro Max Blast in China: एक तरह तो स्मार्टफोन कंपनियां फोन में सेफ्टी फीचर्स को लेकर बड़े-बड़े वादे करती हैं और दूसरी तरफ कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है जो सभी को चौंका देती हैं। हालिया मामला चीन के शांक्सी से सामने आया है जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि रात भर फोन चार्ज करते समय उसका iPhone 14 Pro Max अचानक बम की तरह फट गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है।
ओवरचार्जिंग विस्फोट का कारण?
यह घटना उस समय हुई जब महिला ने सोने से पहले अपना फोन चार्ज पर लगाया था। सुबह उठने पर उसने देखा कि फोन में आग लगी हुई थी। इस ब्लास्ट के कारण फोन ने उसके कंबल और कमरे के एक हिस्से में आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। अब महिला यह जानना चाहती है कि विस्फोट का कारण क्या था और इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।
घटना को देख कर ऐसा लग रहा है कि ओवरचार्जिंग की वजह से ये ब्लास्ट हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, वह नींद में करवट बदल रही थी और इस दौरान उसका हाथ गलती से आग को टच कर गया, जिससे उसकी हथेली और हाथ का पिछला हिस्सा जल गया।
आग काफी भयंकर
दमकलकर्मियों के पहुंचने पर, उन्होंने पाया कि फोन के विस्फोट से काफी नुकसान हो गया था। घटनास्थल के वीडियो फुटेज में महिला का कंबल जला हुआ दिखा और कमरे की दीवार धुएं से काली हो गई थी। यह साफ था कि आग काफी भयंकर थी, जिससे नुकसान के निशान दिखाई दे रहे थे। बता दें कि जिस iPhone की बात हो रही है, उसे महिला ने 2022 में खरीदा था और ब्लास्ट के टाइम तक इसकी वारंटी भी खत्म हो चुकी थी। कहीं आपका फोन ब्लास्ट न हो जाए इसलिए ये 5 गलतियां न करें।
ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा
भूलकर भी न करें ये गलतियां
- किसी और चार्जर का इस्तेमाल: फोन को जब भी चार्ज करें तो ब्रांड के ओरिजिनल चार्जर से ही इसे चार्ज करें।
- चार्जिंग के वक्त इस्तेमाल: कभी भी फोन को यूज करते टाइम चार्ज न करें।
- चार्जिंग के दौरान कवर यूज करना: कुछ लोग फोन को कवर के साथ चार्ज करते हैं लेकिन आप ऐसा बिलकुल भी न करें।
- बैटरी खत्म करके चार्ज करना: अगर आप भी फोन की बैटरी पूरी खाली होने के बाद चार्ज करते हैं तो ऐसा बिलकुल न करें।
- रातभर न लगाएं चार्जिंग पर: कभी भी फोन को रातभर चार्जिंग पर न लगाएं ये फोन ब्लास्ट की बड़ी वजह बन सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines