iPhone 14 Price vs iPhone 14 Plus Price: क्या आप भी काफी वक्त से एक नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो फ्लिपकार्ट आपके लिए कमाल की डील लेकर आया है। वहीं, इन दिनों भारत में खरीदारों के लिए Apple iPhone पाने के लिए Flipkart सबसे बेस्ट प्लेटफार्म में से एक बन गया है।
इसकी वजह iPhone 15, iPhone 14 और iPhone 13 मॉडल पर मिल रहा डिस्काउंट है। लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर्स के साथ ई-कॉमर्स साइट इस वक्त iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर बेहतरीन डील्स दे रही है। दोनों डिवाइस अब 58,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध हैं। अगर आप iPhone 14 या iPhone 14 Plus खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए इस ऑफर के बारे में जानते हैं…
iPhone 14, iPhone 14 Plus पर फ्लिपकार्ट डील
Apple iPhone 14 और 14 Plus अब फ्लिपकार्ट पर 58,999 रुपये (128GB) की शुरुआती कीमत पर बिक रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों मॉडलों के 256GB और 512GB वेरिएंट को भी 68,999 रुपये और 88,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह फोन मिडनाइट, स्टारलाइट, रेड, ब्लू, पर्पल और येलो कलर में आता है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
Flipkart पर iPhone 14 Plus की डील
खरीदार एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई के जरिए फोन पर 1,250 रुपये तक की छूट और कॉम्बो ऑफर के साथ 2,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। ग्राहक iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए 50,000 रुपये तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। आइये दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी जान लेते हैं।
iPhone 14 Price vs iPhone 14 Plus: स्पेसिफिकेशन
iPhone 14 Plus में जहां 6.7-इंच का डिस्प्ले मिलता है तो वहीं, iPhone 14 में 6.1-इंच की स्क्रीन मिलती है। जहां रेगुलर वेरिएंट में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, वहीं 14 प्लस में वीडियो प्लेबैक के साथ 26 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। दोनों फोन IP68-रेटेड फोन में OLED स्क्रीन, A15 बायोनिक चिपसेट, 15W वायरलेस चार्जिंग, 12MP + 12MP रियर और 12MP सेल्फी कैमरा है और इन्हें iOS 18 अपडेट भी मिलेगा।
किसे खरीदने में ज्यादा फायदा?
अगर आपको बड़ी स्क्रीन वाला फोन पसंद है तो iPhone 14 Plus एक बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि इसमें आपको 6.7-इंच का डिस्प्ले मिलता है। जो लोग कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं वो iPhone 14 के साथ जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
जानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
11 mins agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 hr agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
3 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
21 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines