iPhone 14 Price Drop: iPhone इस वक्त देश में सबसे ज्यादा डिमांड वाले स्मार्टफोन बन गए हैं। हालांकि ये फोन काफी महंगे होते हैं और हर कोई इन्हें नहीं खरीद सकता। लेटेस्ट iPhone, iPhone 15 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है लेकिन ये फोन अभी Amazon पर सेल में सिर्फ 70,500 रुपये में मिल रहा है। अगर आप पहली बार iPhone खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपके पास लेटेस्ट iPhone 15 खरीदने का बजट नहीं है, तो आप अभी iPhone 14 भी खरीद सकते हैं क्योंकि फोन अभी काफी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
सेल में iPhone 14 का प्राइस
अमेजन की ग्रेट समर सेल में, iPhone 14 अभी काफी सस्ते में मिल रहा है। फोन का एक्चुअल प्राइस 79,900 रुपये है लेकिन इस पर 26 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है और इसकी कीमत 58,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा कुछ कैशबैक और बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। अगर आप iPhone 12 या iPhone 13 को अपग्रेड कर रहे हैं, तो आप कीमत को और भी कम करने के लिए अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
iPhone 14 अभी खरीदना सही?
iPhone 14 भारत में 2022 में लॉन्च हुआ था। इस लाइनअप में कंपनी ने iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश किया था। हालांकि iPhone 14 में 2021 के iPhone 13 जैसे ही फीचर्स मिल रहे हैं, जबकि iPhone 14 के प्रो मॉडल में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जैसे एक बेहतर प्रोसेसर और डायनामिक आइलैंड नॉच डिजाइन। वही डायनामिक आइलैंड डिजाइन अब हमें लेटेस्ट iPhone 15 पर देखने को मिल रहा है।
iPhone 14 की बात करें तो, iPhone 13 की तुलना में इसमें कैमरे में कुछ अपग्रेड मिलते हैं। उदाहरण के लिए, लो लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें रियर कैमरे में फोटोनिक इंजन ऐड किया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो iPhone 13 और iPhone 14 दोनों ही 12 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं। अभी ये फोन काफी कम प्राइस में मिल रहा है तो आप इसे खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
19 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines