iPhone 14 Plus Price Discounts: आईफोन 15 की भारत समेत अन्य देशों में एंट्री हो चुकी है और कई ग्राहकों द्वारा इसे खरीदा भी जा चुका है। जबकि, कुछ आईफोन यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें आईफोन 14 सीरीज की कीमत का कम होने का काफी इंतजार था और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ है। त्योहारी सीजन सेल का फायदा उठाकर आप सस्ते में आईफोन 14 खरीद सकते हैं। इसके सीरीज पर अलग-अलग ऑफर्स और डील्स हैं। अगर आप आईफोन 14 प्लस खरीदने का सोच रहे हैं तो ये भी आपको डील्स के तहत आधे से कम दाम में मिल सकता है। बस इसके लिए आपको ऑफर का फायदा पूरा उठाना होगा। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से आईफोन 14 प्लस आपको सस्ते में मिल सकता है?
iPhone 14 Plus की कीमत पर भारी छूट
फ्लिपकार्ट पर इन दिनों दशहरा सेल (Flipkart Dussehra Sale) चल रही है, जो कि 29 अक्टूबर 2023 तक रहेगी। इस सेल का फायदा उठाकर आप आधे से कम दाम में आईफोन 14 प्लस को खरीद सकते हैं। सेल के दौरान आईफोन 14 प्लस का 128GB वेरिएंट 18 प्रतिशत छूट के साथ लिस्टेड है। इसे 79,900 रुपये की जगह 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा दूसरे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से कीमत को काफी कम किया जा सकता है।
iPhone 14 Plus Bank Offers
आईफोन 14 प्लस की कीमत पर अधिक छूट पा चाहते हैं तो आप कार्ड ऑफर्स से पा सकते हैं। अलग-अलग बैंक कार्ड से आपको छूट का फायदा मिल सकता है। Kotak Bank Credit Card का इस्तेमाल करके आप 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा SBI Credit Card और Kotak Bank Credit Card से ईएमआई लेनदेन करके 10% तक की छूट पा सकते हैं।
iPhone 14 Plus Exchange Offer
आईफोन 14 प्लस को सबसे ज्यादा छूट के साथ खरीदने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर को अपना सकते हैं। इस पर 39,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, इतने रुपये तक की छूट पानी आसान बात नहीं है। इसके लिए आपके पास एक्सचेंज किया जा रहा फोन अच्छी कंडीशन के साथ-साथ लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला होना चाहिए। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर आईफोन 14 प्लस आपके लिए 25,849 रुपये का पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines