iPhone 14 Plus Price Cut Discounts: एप्पल इस साल अपना नया मॉडल आईफोन 15 लॉन्च करने वाला है। जबकि, मौजूदा समय में आईफोन 14 सीरीज कंपनी का लेटेस्ट मॉडल है। पिछले साल सितंबर में आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया गया था, जिसमें आईफोन 14 प्लस भी शामिल है।
आईफोन 14 प्लस को आईफोन 15 के लॉन्च होने से पहले सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। जी हांं, फ्लिपकार्ट पर चल ही बिग सेविंग डेज सेल आपको आईफोन 14 प्लस को सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है। इसका फायदा उठाकर आप काफी कम कीमत में आईफोन 14 प्लस खरीद सकते हैं। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
Flipkart Big Saving Days Sale: iPhone 14 Plus Deals
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान आईफोन 14 प्लस का 128GB वेरिएंट कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां पर फोन को 89,990 रुपये की जगह 73,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसका 256 जीबी वेरिएंट 83,999 रुपये और 512GB वेरिएंट 1,03,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन के तीनों वेरिएंट 15,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ है।
iPhone 14 Plus Discounts & Offers
बात करें अन्य डिस्काउंट्स और ऑफर्स की तो आईफोन 14 प्लस पर 35,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसका फायदा पाने के लिए ग्राहक को अपना पुराने स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा, लेकिन पूरा फायदा पाने के लिए फोन का लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडीशन में होना जरूरी है।
एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन पर बैंक डिस्कउंट भी शामिल है। आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करके EMI ऑप्शन चुन सकते हैं। साथ में 10 प्रतिशत तक की छूट भी पा सकते हैं।
Apple iPhone 14 Plus Specs
आईफोन 14 प्लस में A15 बायोनिक चिपसेट है। ये फोन डायनामिक आइलैंड स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला आईफोन 14 प्लस फ्रंट में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
12 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
14 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
16 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
16 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
19 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines