Best Deals on iPhones: क्या आप काफी समय से एक नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो आपको अब फ्लिपकार्ट पर iPhone 14 Plus पर मिल रही डील को एक बार जरूर चेक करना चाहिए। प्लेटफार्म पर इस वक्त फ्लिपकार्ट बिग ईयर एंड सेल जारी है। सेल के दौरान पॉपुलर एंड्रॉइड फोन के साथ-साथ आईफोन पर भी भारी छूट मिल रही है। हालांकि, iPhone 14 Plus पर सबसे धांसू डील मिल रही है। ये फोन उन लोगों के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है जो बड़ी स्क्रीन वाला आईफोन चाहते हैं लेकिन प्रो मॉडल पर एक लाख से अधिक खर्च नहीं करना चाहते। फ्लिपकार्ट पर ऑफर के साथ आप इस डिवाइस 32,400 रुपये से भी कम में अपना बना सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे…
iPhone 14 Plus पर डील
iPhone 14 Plus का 128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 66,900 रुपये में लिस्टेड है। जो एक्चुअल प्राइस से लगभग 13,000 रुपये कम है। हालांकि, अगर आपके पास पुराना iPhone 13 है, तो आप अपने फोन की एक्सचेंज वैल्यू के रूप में 34,500 रुपये तक ले सकते हैं, जिससे आपके नए फोन की कीमत 32,400 रुपये तक कम हो जाती है।
वीडियो से जानें सेल से कौन-सा आईफोन खरीदें
iPhone 15 भी मिल रहा सस्ते में
दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए क्रोमा भी शानदार डील पेश कर रहा है। यहां iPhone 15 एक बार फिर बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि Apple ने कुछ महीने पहले ही अपना फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च किया था। इस वक्त नए 5G फोन पर 8,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें बैंक कार्ड ऑफर और फ्लैट डिस्काउंट ऑफर भी शामिल है। यह स्पष्ट नहीं है कि ये डील कब तक जारी रहेगी। आइये इस पर भी एक नजर डालते हैं।
iPhone 15 पर डील
iPhone 15 को क्रोमा पर 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यह इस iPhone का एक्चुअल प्राइस है लेकिन जब आप iPhone 15 के पेमेंट पेज पर जाएंगे, तो आपको कीमत घटकर 76,900 रुपये दिखाई देगी। प्लेटफॉर्म 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद आप इस फोन को सिर्फ 71,900 रुपये में अपना बना सकते हैं।
वीडियो से जानें Which iPhone is BEST
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
17 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
20 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
21 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
23 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines