iPhone 14 Plus Discount Offer: क्या आप भी बड़ी स्क्रीन वाला नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो Flipkart के पास एक बेहतरीन ऑफर है, जिसे आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। iPhone 14 Plus अब प्लैटफॉर्म पर भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। सीधे डिस्काउंट ऑफर के अलावा, कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है, जो फोन की कीमत को और भी कम कर देता है। चलिए डील के बारे में जानते हैं…
iPhone 14 Plus पर छूट
फिलहाल, 128GB स्टोरेज वाला iPhone 14 Plus Flipkart पर 55,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन पर फ्लैट 23901 रुपये की छूट मिल रही है। अगर आपके पास HDFC बैंक कार्ड है, तो आप 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं, जिससे कीमत घटकर 51,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, Flipkart एक एक्सचेंज डील भी दे रहा है, जहां आप अपने पुराने iPhone, जैसे iPhone 12 या iPhone 13 को 26,000 रुपये तक बेच सकते हैं। उदाहरण के लिए अच्छी कंडीशन वाला iPhone 13 पूरे 26,000 रुपये की छूट दे सकता है।
iPhone 14 Plus फीचर्स
iPhone 14 Plus में 1284 x 2778 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है, जो सीधी धूप में भी क्लियर व्यू देती है। डिस्प्ले को सिरेमिक शील्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है, जो गिरने और खरोंच से फोन को सेफ रखता है।
- परफॉर्मेंस
ये फोन एप्पल A15 बायोनिक चिप से लैस है जो जबरदस्त परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसमें 6 जीबी रैम मिलती है और यह 128 जीबी से 512 जीबी तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है, जिससे आपको अपने सभी ऐप, फोटो और वीडियो के लिए फुल स्पेस मिलती है।
- कैमरा
iPhone 14 Plus में दो 12-मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप है: एक स्टैंडर्ड और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके अलावा, इसमें 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एकदम बेस्ट है।
- बैटरी
बैटरी के मामले में, फोन 4352 mAh की बैटरी के साथ आता है और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है, जो इसे डेली यूज के लिए बेस्ट ऑप्शन बना देता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
3 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
5 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
8 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
10 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines