iPhone 14 Plus Discount offer: अगर आप होली पर आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए कुछ बेहतरीन डील्स लेकर आया है। जहां कई आईफोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं लेकिन सबसे जबरदस्त डील इस वक्त iPhone 14 Plus पर देखने को मिल रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये फोन काफी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। iPhone 14 Plus उन लोगों के लिए एकदम सही डिवाइस है जो बड़ी स्क्रीन वाला iPhone चाहते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी कीमत बड़ी स्क्रीन वाले प्रो मॉडल जितनी भी नहीं है। iPhone 14 Plus में 6.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले और A15 बायोनिक चिपसेट मिलता है। आइए इस बेस्ट डील के बारे में जानते हैं…
iPhone 14 Plus पर डील ऑफर
iPhone 14 Plus, जिसका एक्चुअल प्राइस 79,900 रुपये है, अब फ्लिपकार्ट पर सस्ते में उपलब्ध है। फोन पर 16% का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत 66,999 रुपये हो गई है लेकिन डील यहां खत्म नहीं हुई है। खरीदार एक्सचेंज ऑफर के साथ तो इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पुराने iPhone 13 या यहां तक कि अच्छी स्थिति में iPhone 13 mini की एक्सचेंज पर 23,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। इस डील के साथ, iPhone 14 Plus को आप सिर्फ 44,297 रुपये में खरीद सकते हैं, जिससे यह स्मार्टफोन इस प्राइस में एक जबरदस्त डील बन जाता है। कुल मिलाकर, आप इस एक्सचेंज ऑफर से 35,603 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Holi खेलते समय मोबाइल को रंगों से कैसे बचाएं? फॉलो करें ये टिप्स
iPhone 14 Plus के फीचर्स
Apple iPhone 14 Plus में 6.7 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है, जो 1284 x 2778 पिक्सल के रिजाल्यूशन और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में सिरेमिक शील्ड ग्लास मिलता है। आईफोन 14 प्लस 5nm पर बेस्ड एप्पल के A15 बायोनिक चिपसेट पर चलता है, साथ ही हेक्सा-कोर सीपीयू और 5-कोर ग्राफिक्स के साथ एक पावरफुल एप्पल जीपीयू मिलता है, जो गेमिंग में जबरदस्त है। फोन में 6 जीबी RAM और 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
फोटोग्राफी के फोन में ड्यूल कैमरा है जिसमें दोनों लेंस 12 MP के हैं, जिसमें सेंसर-शिफ्ट ओआईएस सपोर्ट और एक अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन में डुअल-एलईडी डुअल-टोन फ्लैश, एचडीआर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, एचडीआर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 12 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
47 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
5 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines