iPhone 14 Plus समेत सस्ते हुए Apple के कई प्रोडक्ट्स! जानें कहां और कैसे उठाएं फायदा?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 14 Plus Price Discount Offers: एप्पल के लेटेस्ट मॉडल आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 प्लस अपनी कीमत से काफी कम में मिल रहा है। जियोमार्ट पर इन दिनों चल रही मोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स फेस्ट सेल में फोन पर कई ऑफर्स शामिल है जिससे इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है।
दरअसल, आईफोन 14 प्लस मॉडल अब JioMart के मोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स फेस्ट में बैंक और प्राइस डिस्काउंट डील के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य प्रोडक्ट्स को भी सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए JioMart Mobiles and Electronics Fest सेल में मिल रही आईफोन 14 प्लस डील के बारे में जानते हैं।
Apple iPhone 14 Plus का 128GB स्टोरेज 12 फीसदी फ्लैट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जो 78,900 रुपये में उपलब्ध है। इसी का 256GB वैरिएंट 99,900 रुपये की जगह 88,900 रुपये में बिक रहा है। इसके तीन स्टोरेज वैरिएंट- 128GB, 256GB और 512GB है। इस फोन के ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड कलर ऑप्शन्स हैं।
जियोमार्ट की ये सेल 26 फरवरी तक रहेगी। इस दौरान चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक और आईडीबीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का यूज करने पर ग्राहक 10 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: