iPhone 14 Discount Sale in Flipkart India: एप्पल का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 14 है। इससे पहले आईफोन 13 (iPhone 13), आईफोन 12 (iPhone 12), आईफोन 11 (iPhone 11) समेत कई फोन्स लॉन्च हो चुके हैं। ये सभी आईफोन 14 के आने के बाद कहीं ना कहीं पुराने मॉडल्स की सूची में शामिल हो चुके हैं।
ऐसे में अगर आप भी इन पुराने मॉडल्स को ना लेकर एप्पल का लेटेस्ट आईफोन 14 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। दरअसल, आईफोन 14 पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद फोन की कीमत काफी कम हो सकती है। आईफोन 14 पर 20,500 रुपये तक की छूट मिल रही है।
iPhone 14 Discount Offer
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 को 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस पर दिए जा रहे ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे 79,900 रुपये का आईफोन 14 सस्ता खरीदा जा सकता है।
iPhone 14 Exchange Offer
फ्लिपकार्ट डील के मुताबिक आईफोन 14 पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इनमें से एक एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है। अगर आप आईफोन 14 को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इस पर 20,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन चेंज करना पड़ेगा। सफलता पूर्वक ऑफर अप्लाई होने पर इसकी कीमत 59,400 रुपये तक हो सकती है।
iPhone 14 Bank Offer
आईफोन 14 पर प्राइस डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के अलावा बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट के जरिए आईफोन 14 खरीदने के लिए अगर आप Flipkart Axis Bank Card का यूज करेंगे तो आपको 5 प्रतिशत छूट का फायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं यहां पर 500 रुपये का Flipkart Gift Card भी दिया जा रहा है। इसके अलावा हर 2,731 रुपये प्रति महीने के हिसाब से EMI का ऑप्शन भी शामिल है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
16 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
19 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
21 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
22 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines