iPhone 14 पर ऑफर ही ऑफर्स, मिल रही 46 हजार से ज्यादा की छूट, जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 14 Price Discount & Offers: क्या आप आईफोन 14 खरीदने का विचार बना रहे हैं, लेकिन अभी आपका बजट उसकी इज्जात नहीं दे रहा है? तो ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, आईफोन 15 आने से पहले आईफोन 14 की कीमत में ऑफर्स के कारण काटौती हो चुकी है। इसकी कीमत पर 46 हजार से भी ज्यादा की छूट मिल रही है। ऑफर्स के जरिए फोन को आधी कीमत में खरीदने का मौका है। आइए आईफोन 14 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
फ्लिपकार्ट के माध्यम से आईफोन 14 को कम कीमत में सेल किया जा रहा है। इसका 128जीबी वेरिएंट 79,900 रुपये की जगह 71,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के जरिए बिना किसी ऑफर को अप्लाई किए 71,999 रुपये में आईफोन 14 खरीदा जा सकता है। जबकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद इसकी कीमत पर काफी छूट पाई जा सकती है।
आईफोन 14 पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप HDFC के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 4000 रुपये की छूट पा सकेंगे। जबकि, Flipkart Axis Bank Card पर 5 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 को एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी उपलब्ध किया गया है। आईफोन 14 पर 33,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन चेंज करना पड़ेगा। सफलता पूर्वक ऑफर अप्लाई होने पर इसकी कीमत 38,999 रुपये तक हो सकती है।
अगर एक्सचेंज डिस्काउंट का पूरा लाभ मिलने पर आप बैंक ऑफर को भी अप्लाई करेंगे तो अधिक लाभ हो सकेगा। एचडीएफसी कार्ड और एक्सचेंज छूट के साथ फोन की कीमत 34,999 रुपये हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: