iPhone 14 and iPhone 14 Plus Discounts: एप्पल का लेटेस्ट आईफोन मॉडल, आईफोन 14 छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर भारी छूट दी जा रही है। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को कई तरह के ऑफर के साथ सेल किया जा रहा है, जिसका फायदा उठाकर आप करीब 80 हजार का फोन सिर्फ 42,155 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 14 Discounts
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 का 128GB स्टोरेज प्राइज डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था जो फ्लिपकार्ट पर 66,900 रुपये में मिल रहा है। इस पर कुल 13 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।
और पढ़िए –Realme C31 को सिर्फ 599 रुपये में खरीदने का मौका! हाथ से जानें ना दें ये जबरदस्त डील
iPhone 14 Bank Offer
आईफोन 14 पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट से अगर आप आईफोन 14 खरीदते हैं तो एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत छूट पा सकते हैं। इस तरह से फोन कीमत पर 3,345 रुपये की छूट पा सकते हैं। ऐसे में फोन की कीमत आपके लिए 69,900 रुपये की जगह 63,555 रुपये हो जाएगी।
iPhone 14 Exchange Offer
फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 14 पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत किसी पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहक को 21,400 रुपये का डिस्काउंट मिल सकेगा। हालांकि, इस ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब आप लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडीशन का पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करेंगे। पूरा ऑफ मिलने पर आईफोन 14 की कीमत 42,155 रुपये हो जाएगी।
Flipkart iPhone 14 Plus Offers
आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) भी डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। यहां फोन को 89,900 रुपये की जगह 75,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत छूट मिल रही है जबकि, 21,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
9 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
12 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
13 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
15 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines