iPhone 13 Pro Max Price Discount Sale: आईफोन का लेटेस्ट मॉडल मार्केट में आता नहीं कि उसे खरीदने वालों की लंबी लाइन लग जाती है। हालांकि, फोन की कीमत अधिक होने पर कईयों की इच्छा पूरी नहीं हो पाती है और वो फोन को खरीदने का प्लान आगे कर देते हैं।
कीमत ज्यादा होने के कारण अगर आप भी आईफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए फेसबुक मार्केटप्लेस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, यहां पर आईफोन 13 प्रो मैक्स को काफी कम कीमत में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं कि कैसे आप आईफोन 13 प्रो मैक्स को कैसे सिर्फ 14 हजार रुपये में खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – SAMSUNG Galaxy F14 5G हुआ बेहद सस्ता, ऑफर्स जानकर आप भी चाहेंगे खरीदना!
आईफोन 13 प्रो मैक्स ऐसे हुआ सस्ता
आईफोन 13 प्रो मैक्स को फेसबुक मार्केटप्लेस पर लोकल सेलर्स बेच रहे हैं। हालांकि, बेचा जा रहा मॉडल ऑरिजिनल नहीं है बल्कि इसकी फर्स्ट कॉपी बेची जा रही है। अगर इसे फेक आईफोन कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं है। इस तरह का फोन 80 फीसदी तक बिल्कुल असली आईफोन जैसा नजर आता है, मगर ये फीचर्स के मामले में काफी पीछे रह जाते हैं।
कितने का मिलता है नकली आईफोन 13 प्रो मैक्स?
फेसबुक मार्केटप्लेस पर आईफोन 13 प्रो मैक्स का फर्स्ट कॉपी लगभग 14 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के बीच मिल रहा है। इस तरह का फोन सिर्फ शो ऑफ के लिए लिया जा सकता है। हालांकि, फीचर्स के लिए लेना चाहते हैं तो आपको इसका असली मॉडल लेना चाहिए। इन फोन का मुकाबला असली आईफोन के सिमिलर मॉडल से नहीं किया जा सकता है।
अगर आपको एक अच्छा फोन चाहिए तो बेहतर है कि 20 हजार रुपये के बजट में स्मार्टफोन खरीद लें। आप बेहतर फीचर्स और लंबे समय तक चलने वाला फोन खरीद सकते हैं। इतने रुपये खर्च करके एंड्रॉइड फोन ही लेना सही रहेगा। इसके अलावा आईफोन को सस्ते में बेचने जैसे कई घोटले भी होते हैं, जो आपके बैंक खाते को भी खाली कर सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन खरीदारी करते समय लापरवाही ना करें।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines