iPhone 13 Price Discounts: अगर आप आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आईफोन 13 पर चल रही डील का फायदा उठाकर आप नया फोन खरीद सकते हैं। पिछले काफी समय से आईफोन 13 खरीदने का मन बनाने वालों के लिए एक अच्छा मौका है।
दरअसल, फ्लिपकार्ट के माध्यम से आईफोन 13 को आधे से भी कम दाम में खरीदने का मौका है। यहां पर अलग-अलग ऑफर्स के साथ आईफोन 13 बेचा जा रहा है, जिसका फायदा उठाकर फोन सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए आपको आईफोन 13 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iPhone 13 Price Cut Discount and Offers
आईफोन 13 का 128 जीबी वाला पिंक वेरिएंट असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 को 69,900 रुपये की जगह 61,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर सीधा 7901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर सिर्फ 11 प्रतिशत छूट ही नहीं बैंक और एक्सचेंज ऑफर से और भी ज्यादा डिस्काउंट पाया जा सकता है।
iPhone 13 Bank Offer
बैंक ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास एचडीएफसी बैंक या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का कार्ड होना चाहिए। दोनों कार्ड पर ऑफर दिया जा रहा है। यहां पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिलेगा। जबकि, एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है।
iPhone 13 Exchange Offer
बात करें अगर एक्सचेंज डिस्काउंट की तो सबसे ज्यादा लाभ इसी से हो सकता है। साथ में अगर एचडीएफसी कार्ड को भी यूज कर लेंगे तो आपको भारी छूट का फायदा मिल सकता है। यहां पर 33 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका अगर पूरा फायदा मिलता है तो आईफोन 13 आपके लिए 28,999 रुपये का पड़ सकता है।
साथ में एचडीएफसी कार्ड को यूज करके 2000 रुपये का और भी फायदा हो सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 26,999 रुपये हो सकती है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा पाना आसान नहीं है। बदला जा रहा पुराना फोन एक अच्छे कंडिशन के साथ लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आना जरूरी है जिसके बाद ही ऑफर का पूरा लाभ मिल सकेगा।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines