iPhone Price Discount and Offers: आईफोन खरीदना चाह रहे हैं लेकिन आपका बजट खास ज्यादा नहीं है तो अब एक डील की मदद से आप सस्ते में आईफोन खरीद सकते हैं। करीब 70 हजार रुपये में आने वाला आईफोन आप 33 हजार से भी ज्यादा छूट में खरी सकते हैं।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 पर भारी छूट दी जा रही है। फोन की कीमत पर छूट देने के अलावा अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद फोन पर 33 हजार से ज्यादा की छूट पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि आईफोन 13 पर क्या ऑफर है और कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
iPhone 13 Discount Offer
आईफोन 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट काफी कम कीमत पर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट में आईफोन 13 पर 9% यानी 6901 रुपये का प्राइस डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में आईफोन 69,900 रुपये की जगह 62,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
और पढ़िए –Bestselling Affordable Smartphones: कम बजट के ये हैं बेस्ट फोन्स, मिल रही है इतने रुपये की छूट!
iPhone 13 Bank Offer
फ्लिपकार्ट के जरिए आईफोन 13 पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। आईफोन 13 खरीदने के लिए अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट-डेबिट कार्ड का यूज करेंगे तो आपके 2,000 रुपये तक बच सकते हैं। ऐसे में आईफोन 13 कीमत आपके लिए 60,999 रुपये हो सकती है। वहीं, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5% यानी करीब 3,150 रुपये का कैशबैक पा सकेंगे। इस ऑफर को अप्लाई करने के बाद आईफोन 13 की कीमत आपके लिए 62,999 रुपये की जगह 59,849 रुपये हो सकती है।
iPhone 13 Exchange Offer
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 की खरीद पर 23 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का पूरा फायदा उठाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन जो लेटेस्ट मॉडल का हो उसे एक्सचेंज करना होगा। इस तरह से आपको एक्सचेंज ऑफर का 23 हजार रुपये का पूरा लाभ मिल सकेगा। आईफोन 13 की कीमत 62,999 रुपये की जगह सिर्फ 36,849 रुपये पड़ सकती है। हालांकि, ये कीमत फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के साथ इतनी पड़ेगी।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
19 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
22 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines