iPhone 13 Discount offer on Apple-Authorized iStore: नया iPhone खरीदना चाहते हैं और आपके पास इसके लिए बजट कम है? तो यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है। दरअसल इन दिनों इंडिया iStore अब iPhone 13 को 35,900 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका दे रहा है, जो पूरे देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन Apple-Authorized रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।
ज्यादातर रिटेलर अब iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट को 59,600 रुपये में बेच रहे हैं। जिसमें 4,700 रुपये के इंस्टेंट स्टोर डिस्काउंट और 1,000 रुपये के कैशबैक के साथ कई ऑफर्स मिल रहे हैं जिससे iPhone 13 की कीमत काफी कम हो जाती है।
35,900 रुपये में कैसे खरीदें?
हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है कि iPhone 13 को 35,900 रुपये में कैसे खरीदें? दरअसल इस डील को पाने के लिए आपको एक पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा। ज्यादातर स्टोर 64 जीबी वाले iPhone 11 के लिए 13,000 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू दे रहे हैं, जो अच्छी कंडीशन में है और साथ ही 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिससे iPhone 13 की कीमत 35,900 रुपये हो जाती है।
किस फोन पर कितना एक्सचेंज डिस्काउंट?
ध्यान दें कि आप जिस स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर रहे हैं, उसका एक्सचेंज वैल्यू मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। यह डिवाइस की कंडीशन पर भी डिपेंड करता है। अगर आप 3,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच वैल्यू वाले किसी अन्य स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर रहे हैं, तो स्टोर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा बोनस देंगे।
अगर स्मार्टफोन का एक्सचेंज वैल्यू 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच है, तो स्टोर 5,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट देंगे। वहीं, अगर आप 15,000 रुपये से ज्यादा वैल्यू वाले स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं, तो स्टोर iPhone 13 पर 8,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट देंगे।
क्या आपको 2024 में iPhone 13 खरीदना चाहिए?
iPhone 13 2024 में भी उन लोगों के लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन है जो कॉल करने, सोशल मीडिया ऐप इस्तेमाल करने, तस्वीरें लेने और गेम खेलने के लिए डिवाइस की तलाश में हैं। यह डिजाइन और फीचर्स के मामले में iPhone 14 जितना ही अच्छा है। हालांकि, iPhone 15 की तुलना में, iPhone 13 थोड़ा पुराना लगता है, क्योंकि इसमें USB-C चार्जिंग, डायनेमिक आइलैंड, 48 MP कैमरा नहीं है।
ये भी पढ़ें : लो जी! आ गया Google का पहला Foldable Phone, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ
दोनों के बीच कीमत के अंतर और iPhone 13 पर उपलब्ध ऑफर को देखते हुए, अगर कोई इसे 40,000 रुपये से कम में खरीदना चाहता है तो ये एक बढ़िया ऑप्शन है, क्योंकि इसे कम से कम तीन और बड़े iOS अपडेट मिलेंगे।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
19 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
22 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines