iPhone 13 Bumper Offer: आईफोन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एप्पल के आईफोन 13 मॉडल पर बंपर ऑफर मिल रहा है। फोन पर एमआरपी से करीब 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। एप्पल के अबतक का सबसे लोकप्रिय इस फोन को आप 30,000 रुपये में अपना बना सकते हैं। आईफोन 13 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और A15 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है। चलिए इस फोन पर मिल रहे ऑफर पर नजर डालते हैं…
iPhone 13 पर बंपर ऑफर
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 को 10 पर्सेंट यानी 7,651 रुपये की फ्लैट डिस्काउंट के साथ 62,249 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी एमआरपी 69,900 रुपये है। फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम की जा सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो ग्राहक HDFC बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करके 2,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत आईफोन 13 पर 30,000 रुपये तक का भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है।
और पढ़िए – Realme GT 3 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS पर आया नजर, 240W चार्जर से होगा लैस
इस तरह मान लीजिए आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर का पूरा लाभ उठाने में कामयाब हो जाते हैं, आपको आईफोन 13 महज 30,249 रुपये (69,900-7,651-2,000-30,000) में मिल सकता है। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। साथ आप ये भी जरूर चेक कर लें कि एक्सचेंज ऑफर आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं।
ये भी पढ़ेंः Redmi 12C के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा, भारत में 30 मार्च को होगा लॉन्च
iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो आईफोन 13 में प्रोसेसर के तौर पर A15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए भी यह फोन बेहतरीन है। कंपनी इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करती है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
12 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
14 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
17 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
19 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines