iPhone 12 Mini Price Discount Sale: क्या आप काफी समय से आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं? लेकिन ज्यादा बजट ना होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं? तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है जिसका फायदा उठाकर आईफोन 12 को आप करीब 40 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे।
अभी पढ़ें – ट्विटर में जल्द होगा एक और बदलाव, जानें किस बात के लिए एलन मस्क ने यूजर्स से मांगी माफी
कहां मिल रहा है आईफोन 12 मिनी सस्ता?
आईफोन 12 मिनी को उसकी असल कीमत से काफी कम में बेचा जा रहा है। इस पर कई ऑफर्स उपलब्ध हैं जिसके तहत हजारों की छूट का फायदा मिल सकता है। ऐसे में करीब 60 हजार रुपये में आने वाला आईफोन 12 मिनी सिर्फ 21,499 रुपये का पड़ सकता है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 मिनी को इतने भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। आइए इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
iPhone 12 Mini Discount Offer
डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद आईफोन 12 को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 मिनी को 34 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। आईफोन 12 मिनी का 64जीबी वेरिएंट 59,900 रुपये में मिलता है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 12 Mini Exchange Offer
आईफोन 12 मिनी को एक्सचेंज ऑफर के बाद काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आईफोन 12 मिनी पर 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके तहत आपको एक पुराना फोन चेंज करना होगा जो अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल में आता हो।
अगर आईफोन 12 मिनी पर मिल रहा ये एक्सचेंज ऑफर पूरी तरह से अप्लाई हो जाता है तो आप इसकी कीमत पर 17,500 रुपये तक की और छूट पा सकेंगे। ऐसे में आईफोन 12 मिनी की कीमत आपके लिए सिर्फ 21,499 रुपये पड़ सकती है।
अभी पढ़ें – Twitter में छंटनी जारी, एलन मस्क ने बिना नोटिस के करीब 5500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
iPhone 12 Mini Specifications
आईफोन 12 मिनी में 5.4 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है। इसके बैक में डुअल रियर कैमरा 12MP + 12MP का है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा है। इस फोन में A14 Bionic Chip का प्रोसेसर दिया गया है। पानी से बचाव के लिए आईफोन 12 मिनी IP68 रेटिंग के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines