iPad Mini with A17 Pro Chipset: काफी टाइम से कहा जा रहा था कि नया iPad मिनी जल्द ही आने वाला है और आखिरकार कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। Apple ने नया iPad मिनी ग्लोबल पर और साथ ही भारत में भी लॉन्च किया है, जिसकी भारत में कीमत 49,900 रुपये से शुरू होती है। iPad के Air और Pro वेरिएंट में जहां M सीरीज चिपसेट देखने को मिलता है तो वहीं, नया iPad मिनी A17 Pro चिपसेट से लैस है। ये वही चिपसेट है जिसका इस्तेमाल Apple ने पहले iPhone 15 Pro में किया था। Apple का कहना है कि iPad मिनी AI फीचर्स से भी लैस होगा और साथ ही Apple Pencil को भी सपोर्ट करेगा।
पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड
बता दें कि इससे पहले iPad 2021 में लॉन्च किया गया था। नया iPad मिनी भी अपने पिछले मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड पेश करता है। न केवल इसमें फास्ट चिपसेट है, बल्कि यह अब अपने बेस वेरिएंट की तुलना में दोगुनी स्टोरेज यानी 128GB के साथ आता है।
iPad Mini with A17 Pro Chipset Price and India Availability
नए iPad मिनी की शुरुआती कीमत Wi-Fi मॉडल के लिए 49900 रुपये और Wi-Fi + सेलुलर मॉडल के लिए 64900 रुपये है। यूजर्स नए जनरेशन के iPad मिनी को 128GB से लेकर 512GB तक के स्टोरेज ऑप्शन में खरीद पाएंगे, जिसमें स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए खास डिस्काउंट ऑफर भी शामिल है। कलर ऑप्शन की बात करें तो, iPad मिनी ब्लू, पर्पल, Starlight और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। iPad मिनी के लिए प्रीऑर्डर अभी शुरू हो रहे हैं। इसकी सेल 23 अक्टूबर से स्टोर्स और रीसेलर के जरिए शुरू होगी।
iPad मिनी के स्पेसिफिकेशन
iPad मिनी अपने कनविनिएंट साइज और कम वजन के कारण काफ़ी पॉपुलर हुए थे, इसलिए यह संभव है कि नए मॉडल के साथ Apple अपने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने AI यानी Apple इंटेलिजेंस से जोड़ना चाहेगा। AI फीचर्स जल्द ही iPadOS 18.1 के साथ आ रहे हैं जो इस महीने के अंत में सभी को मिलने की उम्मीद है।
वजन भी काफी कम
iPad मिनी में A17 Pro चिप मिलता है और इसमें 8.3 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। नए iPad का वजन सिर्फ 290 ग्राम है, जो iPhone 16 Pro Max के वजन से सिर्फ़ 50 ग्राम ज्यादा है। डिजाइन के मामले में, Apple फ़्लैट साइड पेश कर रहा है, जिसे उसने पहले iPad Pro और iPad Air के साथ पेश किया था।
मिलती है ये खास सुविधा
Apple का कहना है कि A17 Pro चिपसेट लेटेस्ट iPad मिनी को ऐसे कामों को संभालने में सक्षम बनाएगा, जिनमें हाई कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है, जैसे कि फोटो एडिटिंग और इमर्सिव ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) एप्लीकेशन। A17 Pro वाला iPad मिनी अब गेम में रे ट्रेसिंग को भी सपोर्ट करता है, जो गेम प्ले के दौरान ज्यादा रीयलिस्टिक लाइटिंग और रिफ्लेक्शन बनाता है।
iPad Mini के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो नए iPad मिनी में 12-मेगापिक्सल का वाइड रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का है जो सेंटर स्टेज को सपोर्ट करता है, ये एक ऐसी सुविधा जो वीडियो कॉल के दौरान कैमरे को अपने आप एडजस्ट कर लेती है ताकि सब्जेक्ट फ्रेम के बीच में रहे।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में 15 हजार से सस्ते हैं ये 5 फोन, न एक्सचेंज न बैंक ऑफर की जरूरत
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines