IP Rating in Smartphone Meaning: आजकल सभी फोन का इस्तेमाल करते हैं और हर दूसरा शख्स के हाथ में स्मार्टफोन या आईफोन देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन कंपनियां भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए फोन के साथ विभिन्न फीचर्स देते हैं। कैमरा और बैटरी के फीचर्स पर तो हम सभी गौर करते हैं, लेकिन एक फीचर और है जिसके बारे में 100 प्रतिशत लोगों में से सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही जानते होंगे।
टेक को लेकर अपडेट रहने वाले या गैजेट में इंटरेस्ट रखने वालों को अच्छे से जानकारी हो सकती है कि फोन में आईपी रेटिंग क्या होती है लेकिन कुछ फोन यूजर्स ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ बैटरी परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी पर ही गौर करते हैं। हालांकि, इसे जानकर आप ये जान सकते हैं कि पानी और धूल से आपका फोन कितना सुरक्षित रहेगा? आइए आईपी रेटिंग्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या होता है IP Rating?
आईपी का फुल फॉर्म इंटरनेशनल प्रोटेक्शन है जिसे डिवाइस की सेफ्टी मानक माना जाता है। आईपी के साथ दो न्यूमेरिकल अंक होते हैं जो ये बताते हैं कि सुरक्षा के मामले में कैसे स्टैंड करता है। ठोस और तरल पदार्थों से सुरक्षा के तौर पर ये रेटिंग रेटेड होती है।
IP52, IP67 और IP68 का क्या मतलब होता है?
आईपी के साथ अलग-अलग अंक का मतलब भी अलग होता है। आमतौर पर फोन IP52, IP67 औरया IP68 रेटिंग के साथ होते हैं। सभी धूल और पानी से बचाव के लिए जाने जाते हैं। IP68 रेटिंग वाले फोन धूल का सामना कर सकते हैं। जबकि, आधे घंटे तक करीब 1.5 मीटर पानी में भी सुरक्षित रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Cheapest Recharge Plans: ये हैं 3 महीने वाले तीन सस्ते रिचार्ज प्लान! जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
अगर बात करें IP67 रेटिंग की तो इसका मतलब होता है कि डिवाइस धूल से सुरक्षित रहेगा। आधे घंटे के लिए 1 मीटर पानी में डुबाया जा सकता है। जबकि, IP52 की रेटिंग का मतलब होता है कि आपको फोन थोड़ी बहुत धूल और पानी की कुछ बूंदों में सुरक्षित रह सकता है।
IP का 0 से 6 संख्या तक होने का मतलब?
ठोस डिवाइस की सुरक्षा के लिए आईपी रेटिंग 0 से 6 स्केल तक होती है। अगर आईपी रेटिंग 0 से 8 तक होती है तो ये तरल पदार्थ से सुरक्षा करने के लिए जानी जाती है। आईपी रेटिंग को समझने का आसान तरीका ये है कि वो जितनी ज्यादा नंबर के साथ होती है वो उतना ज्यादा फोन को सुरक्षित करने में मददगार होती है।
ये भी पढ़ें- UPI यूजर्स को NPCI का अलर्ट! PAN 2.0 के नाम पर न हो जाए आप के साथ Fraud? जानें कैसे करें बचाव
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
22 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines