Apple ने iOS 17.1.1 का अपडेट किया जारी, जानें अब आपको क्या करना चाहिए?
iOS New Update: Apple ने iOS 17.1.1 का अपडेट जारी कर दिया है, जो ऑपरेटिंग सिस्टम में बहुत से बग फिक्स के साथ आता है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

iOS New Update: क्या आप भी एक एप्पल iPhone यूजर हैं तो आपके लिए इस खबर को जानना बेहद जरूरी है। सितंबर में एप्पल ने नई iPhone 15 सीरीज के साथ iOS 17 को पेश किया था तब से OS में एक के बाद एक बग्स और कई समस्याएं सामने आ रही हैं। हालांकि कंपनी ने सभी बग्स को समय के साथ फिक्स भी कर दिया है, लेकिन कुछ समय से Apple की लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC यूज करने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। कंपनी ने इसे भी अब iOS 17.1.1 अपडेट के साथ फिक्स कर दिया है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या आ रही थी तो आपको ये अपडेट अभी इनस्टॉल कर लेना चाहिए।
बता दें कि काफी समय से यूजर्स BMW समेत कई कारों में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC यूज नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद कंपनी ने इस अपडेट को जारी किया है। यह अपडेट iOS 17.1 के रिलीज होने के ठीक दो हफ्ते बाद आया है, जो बेहतर AirDrop शेयरिंग और बेहतर Apple Music एक्सपीरियंस के साथ-साथ NFC प्रॉब्लम को फिक्स करता है। साथ ही इस अपडेट में वेदर लॉक स्क्रीन विजेट को भी फिक्स किया है।
iOS 17.1.1 अपडेट में कई बग्स को फिक्स किया गया है, साथ ही फोन में कुछ इंटरनल फिक्स भी किए गए हैं जिसके बारे में अपडेट चार्ट में नहीं बताया गया है। इस लिए सभी को ये अपडेट इंस्टॉल कर लेना चाहिए। फोन को अपडेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये जानते हैं कैसे करें अपडेट :
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: