iOS 27: Apple अपने कम्पैटिबल iPhones के लिए iOS 27 का फाइलन अपडेट जारी करने की तैयारी में है. इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट में Siri का नया AI एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा. इसके साथ ही Apple Intelligence के कई नए फीचर्स और iPhone के कुछ पुराने ऐप्स में भई बदलाव किए जाएंगे. कंपनी ने iOS 27 की घोषणा WWDC 2026 में की थी और जून से इसका बीटा टेस्ट चल रहा है.
iOS 27 का फाइनल वर्जन Apple के सितंबर इवेंट के बाद जारी होने की उम्मीद है. कंपनी 9 सिंतबर को अपना iPhone लॉन्च इवेंट करने वाली है. ऐसे में माना जा रहा है कि इवेंट के बाद iOS 27 का अपडेट कम्पैटिबल iPhones के लिए रोलआउट किया जा सकता है. हालांकि Apple ने अभी तक इसकी पब्लिक रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
---विज्ञापन---
14 सितंबर को आ सकता है नया अपडेट
Apple पहले हर महीने की 14 तारीख को नए वर्जन जारी करता रहा है. अगर कंपनी इस पैटर्न को इस बार भी जारी रखती है, तो iOS 27 को 14 सितंबर को रिलीज किया जा सकता है. अपडेट उपलब्ध होने के बाद यूजर्स इसे iPhone की Settings में जाकर General और फिर Software Update के विकल्प से डाउनलोड कर सकेंगे.
Siri को मिलेगा नया AI एक्सपीरियंस
iOS 27 में सबसे बड़ा बदलाव Siri को लेकर देखने को मिलेगा. Apple के मुताबिक नया Siri पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीक से यूजर के सवालों और संदर्भ को समझ सकेगा. यह स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को पहचानने के साथ-साथ ज्यादा सटीक जवाब देने कि ले वेब से जानकारी का इस्तेमा भी कर सकेगा. इतना ही नहीं Siri ऐप्स के अंदर कुछ काम भी कर पाएगा.
---विज्ञापन---
Apple Intelligence में जुड़ेंगे नए फीचर्स
iOS 27 के साथ Apple Intelligence का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है. इसका इस्तेमाल Photos, Messages, Safari, Mail और Shortcuts जैसे ऐप्स में किया जा सकेगा. Photos ऐप में नए AI-पावर्ड एडिटिंग फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे फोटो एडिटिंग पहले के मुकाबले आसान हो सकती है.
पैरेंटल कंट्रोल और सेफ्टी फीचर्स भी होंगे बेहतर
Apple इस अपडेट में नए पैरेंटल कंट्रोल्स और कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी पेश कर रहा है. इन बदलावों का मकसद iPhone के इस्तेमाल को ज्यादा सुरक्षित बनाना है, खासकर बच्चों और परिवार के लिए.
---विज्ञापन---
किन iPhones को मिलेगा iOS 27 अपडेट?
Apple के मुताबिक, iOS 27 को कई पुराने iPhone मॉडल्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा. मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपडेट का सपोर्ट iPhone 11 सीरीज और दूसरी पीढ़ी के iPhone SE तक दिया जा सकता है. हालांकि, सभी सपोर्टेड iPhones में iOS 27 के हर AI फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. कुछ Apple Intelligence फीचर्स के लिए नए और ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर की जरूरत होगी.
- iPhone 17 Series- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone Air और iPhone 17e
- iPhone 16 Series- iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और iPhone 16e
- iPhone 15 Series- iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max
- iPhone 14 Series- iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max
- iPhone 13 Series- iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max
- iPhone 12 Series- iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max
- iPhone 11 Series- iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max
- iPhone SE- दूसरी पीढ़ी और इसके बाद के iPhone SE मॉडल
iOS 27 की अब तक की टाइमलाइन
iOS 27 को 8 जून को WWDC 2026 में पेश किया गया था और इसी दिन इसका पहला डेवलपर बीटा भी जारी किया गया. इसके बाद 13 जुलाई को पब्लिक बीटा रोलआउट किया गया. 31 अगस्त को iOS 27 Beta 8 रिलीज हुआ. अब 9 सितंबर को iPhone लॉन्च इवेंट होने वाला है, जिसके बाद 14 सितंबर को iOS 27 के फाइनल वर्जन के रिलीज होने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
ये भी पढे़ं- 9 सितंबर को iPhone 18 लॉन्च इवेंट: Apple के Surprise and Shine 2026 इवेंट को कैसे, कब और कहां देखें?
---विज्ञापन---