iOS 18 Public Beta Release Date: एप्पल ने हाल ही में अपने WWDC 2024 इवेंट के दौरान अपने नए iOS 18 की पहली झलक पेश की थी। वहीं, इस महीने अब कंपनी iOS 18 का पब्लिक बीटा रिलीज करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आमतौर पर WWDC 2024 में डेवलपर्स के लिए टेस्टिंग बिल्ड ओपन करने के बाद iOS 18, iPadOS 18, watchOS 11, macOS Sequoia और अन्य सॉफ्टवेयर के बीटा वर्जन को रोल आउट करना शुरू करती है। बता दें कि टेक दिग्गज ने कुछ दिन पहले ही iOS 18 के तीसरे डेवलपर बीटा को भी रोल आउट किया है।
स्टेबल रिलीज अभी काफी दूर…
iOS 18 के ऑफिशियल स्टेबल रिलीज में अभी काफी वक्त बाकी है लेकिन आप इसका मजा अभी से बीटा वर्जन में ले सकते हैं। हालांकि सॉफ्टवेयर के बीटा वर्जन का मजा लेने के लिए आपको बीटा प्रोग्राम में किसी एलिजिबल डिवाइस को प्री-एनरोल करना होगा ताकि बीटा रोल आउट होते ही अपडेट आपके डिवाइस पर उपलब्ध हो जाए। अगर आप भी iOS 18 के बीटा बिल्ड को यूज करने की सोच रहे हैं, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
iOS 18 पब्लिक बीटा में कैसे करें रजिस्टर?
- पब्लिक बीटा यूज करने के लिए सबसे पहले एलिजिबल iPhone को एनरोल करने के लिए, beta.apple.com पर जाएं।
- ब्लू कलर के ‘साइन अप’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने Apple अकाउंट का इस्तेमाल करके यहां साइन इन कर लें।
- बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम से जुड़ी सभी शर्तों को पढ़ें और ‘Agree’ पर क्लिक करें।
- बस इतना करते ही आपका डिवाइस पब्लिक बीटा में रजिस्टर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल से पहले महंगा IPhone 20 हजार रुपये सस्ता, जानें इस बेहतरीन डील के बारे में
कब रिलीज होगा iOS 18 पब्लिक बीटा?
Apple अगले iOS, iPad, macOS, watchOS, tvOS और HomePod सॉफ्टवेयर के पब्लिक बीटा की घोषणा कुछ दिनों में कर सकता है। 9To5Mac का कहना है कि पब्लिक बीटा वर्जन 15 जुलाई से रिलीज हो सकते हैं। बता दें कि iOS 17 और iOS 16 पब्लिक बीटा भी 12 जुलाई, 2023 और 11 जुलाई, 2022 को रिलीज किए गए थे। हालांकि, कंपनी सॉफ्टवेयर की रिलीज डेट को बदल भी सकती है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये पब्लिक बीटा रिलीज 22 जुलाई के बाद भी हो सकता है।
कहां मिलेगा अपडेट?
एक बार पब्लिक बीटा वर्जन जारी हो जाने के बाद यूजर्स सेटिंग ऐप में जाकर जनरल टैब में सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन से बीटा अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि iPhone में उसी एप्पल ID का लॉगिन होना जरूरी है जो बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर की गई थी। बता दें कि ये कोई स्टेबल अपडेट नहीं है इसमें आपको कई बग्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए नए iOS को अभी अपने प्राइमरी डिवाइस पर इंस्टॉल न करें।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
20 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines