iOS 18 New Beta 3 Update: एप्पल ने iOS 18 डेवलपर बीटा का नया बीटा अपडेट जारी कर दिया है। वहीं, Apple iOS 18 का स्टेबल वर्जन जारी करने की डेट 9 सितंबर को Glowtime इवेंट के दौरान अनाउंस कर सकता है, जिसमें iPhone 16 लाइन, नई Apple Watch Series 10, Apple Watch SE 3 और Apple Watch Ultra 3 को पेश किया जाएगा। इवेंट में 4th GEN के AirPods के दो वर्जन भी लॉन्च हो सकते हैं, जिसमें प्रीमियम वैरिएंट एक्टिव नॉइज कैंसलेशन फीचर के साथ आएंगे।
इन दो iPhones को मिला Update
अगर आपके पास iPhone 15 Pro या iPhone 15 Pro Max है, तो आप अब iOS 18.1 डेवलपर बीटा 3 इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसमें Apple इंटेलिजेंस बीटा को पेश किया गया है, जो यूजर्स को Apple के AI फीचर्स दे रहा है। लेटेस्ट iOS 18.1 डेवलपर बीटा में नेटिव फोटो ऐप के लिए क्लीन अप नाम का एक नया फीचर पेश किया गया है जो Android के मैजिक इरेजर फीचर की तरह काम करता है जिसे Google ने 2021 में Pixel 6 लाइन के साथ पेश किया था।
क्लीन अप फीचर के साथ, यूजर्स किसी फोटो में कुछ चीजों को हटा सकते हैं। AI का इस्तेमाल अब हटाए गए ऑब्जेक्ट के आस-पास के खाली पिक्सेल स्पेस को भरने के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : छोटू फोन से बन जाएगा टैबलेट…बस खोलते जाओ; Tecno लाया गजब का ट्राई-फोल्ड Smartphone
कैसे काम करता है फीचर?
इस फीचर का यूज करने के लिए आपको सबसे पहले फोटो ऐप ओपन करना है और अब फोटो पर टैप करना है। अब ग्रे बार में नीचे तीन-स्लाइडर एडिट आइकन दबाएं। नीचे क्लीन अप के लिए एक नया टैब दिख जाएगा। इस पर टेप करते ही आपको सॉफ़्टवेयर के लोड होने का इंतजार करना होगा।
ऐसा करने के बाद, हर बार जब आप क्लीन अप पर टैप करते हैं, तो आप तुरंत उस आइटम को सर्कल कर सकते हैं जिसे आप हटाना चाहते हैं और कुछ सेकंड बाद एडिटिंग पूरी हो जाएगी। अगर आप मिटाए गए आइटम को वापस लाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए एक येलो कलर का रीसेट बटन मिलेगा जिस पर नॉर्मल टैप से आप फोटो को पहले जैसी इमेज में बदल सकते हैं।
8GB RAM वाला iPhone होना जरूरी
अगर आप अभी, अपने iPhone पर Apple इंटेलिजेंस आजमाना चाहते हैं, तो आपके पास 8GB RAM वाला iPhone होना चाहिए जो आपको स्टेटसाइड iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max यूनिट में मिलता है। सभी चार iPhone 16 मॉडल Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट करेंगे, हालांकि Apple नए मॉडल के लिए Apple इंटेलिजेंस तब तक जारी नहीं करेगा जब तक iOS 18.1 लॉन्च नहीं हो जाता। ऐसा अक्टूबर में होने की उम्मीद है। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में से किसी भी फोन में इसे इंस्टॉल करने के लिए Settings > General > Software Update पर जाएं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines