iOS 18 AI-Powered Emoji Customization: WWDC अगले महीने जून में होने जा रहा है जहां Apple कई दमदार AI फीचर्स का खुलासा करेगा। बहुत से AI फीचर्स iOS 18 के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, अब हालिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी iOS 18 के साथ कस्टम इमोजी बनाने की सुविधा ला रही है। टेक दिग्गज इस नई सुविधा के साथ यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर करने की तैयारी में है। जल्द ही आप अपने आईफोन में इस नई सुविधा का मजा ले पाएंगे और AI से कस्टम इमोजी बना सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
iOS 18: AI-Powered Emoji Customization
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iOS 18 इमोजी में जेनरेटिव AI लाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल ऐसे सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है जो यूजर्स को भेजे जा रहे टेक्स्ट के बेस पर कस्टम इमोजी बनाने की सुविधा देगा। इसका मतलब यह है कि आप जो भी टेक्स्ट करते हैं, आपके पास उसी इमोशन को एक्सप्रेस करने के लिए AI-Powered इमोजी मिलेगा।
यूजर एक्सपीरियंस होगा बेहतर
हालांकि कस्टम इमोजी का आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन यह फीचर यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देगा। Apple हर साल iOS अपडेट के साथ नए इमोजी लाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस फीचर के साथ यूजर्स को एक साल और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह नया टूल यूजर्स को ऐसे इमोजी बनाने देगा जो उनके इमोशंस को पहले से बेहतर ढंग से एक्सप्रेस करने की सुविधा देगा।
गलत ढंग से किया जा सकता है यूज?
यह भी कहा जा रहा है कि कस्टम इमोटिकॉन्स बनाने वाले इस टूल का यूज गलत ढंग से भी किया जा सकता है। इसके कारण गलत ग्राफ़िक्स बनाए जा सकते हैं। पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जब मेटा ने पहली बार अपने एआई-जनरेटेड स्टिकर पेश किए थे तो उसे भी ऐसा ही समस्या का अनुभव करना पड़ा था। इस संभावना को देखते हुए कि टूल का दुरुपयोग किया जा सकता है, हमें उम्मीद है कि Apple इसमें पहले ही कुछ सिक्योरिटी ब्लॉक भी ऐड करेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines