हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

करोड़ों iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा ये बड़ा अपडेट, फिर नहीं मिस होगा एक भी मैसेज!

iOS 18.4 Beta Update New Features: एप्पल जल्द ही करोड़ों आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी करने वाला है जिसमें एक खास फीचर देखने को मिल सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

iOS 18.4 Beta Update New Features: एप्पल जल्द ही करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए एक और बड़ा अपडेट ला रहा है जिसके साथ डिवाइस में कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। यही नहीं कंपनी इस अपडेट के साथ एक ऐसा फीचर भी ला रही है जिससे आपका एक भी इम्पोर्टेन्ट मैसेज मिस नहीं होगा। दरअसल, कंपनी Prioritize Notifications के नाम से एक खास फीचर ला रही है जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह लॉक स्क्रीन पर एक अलग सेक्शन में खास नोटिफिकेशन दिखाने में मदद कर सकता है। चलिए इस खास फीचर के बारे में जानें…

पुराने खास मैसेज भी दिखेंगे ऊपर

हाल ही में एप्पल ने iOS 18.4 बीटा 1 जारी किया है जिसमें ये फीचर देखा गया है। ये नया फीचर Apple के ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके खास नोटिफिकेशन को फ्लैग करता है और उन्हें अन्य नोटिफिकेशन के ऊपर रखे गए लॉक स्क्रीन के एक अलग सेक्शन में दिखाता है। जबकि आमतौर पर iPhone में टाइम के बेस पर नोटिफिकेशन दिखाई देते हैं, जिसमें सबसे नए अलर्ट सबसे ऊपर होते हैं, नया फीचर उन अलर्ट को रखता है जो उसे लगता है कि ज्यादा खास हैं, चाहे वे कितने भी पुराने हों।

ये भी पढ़ें : Amazon पर सिर्फ 24,990 रुपये में मिल रहा है Split AC, चेक करें तीन शानदार Deals!

Prioritize Notifications फीचर कैसे करें ऑन?

आपको बता दें कि ये काफी हद तक Apple के नए मेल ऐप के Priority Mail फीचर की तरह लगता है, जो इनबॉक्स के टॉप पर कुछ नोटिफिकेशन भी रखता है। हालांकि ये नया फीचर डिफ़ॉल्ट तौर पर बंद होता है, इसलिए इसे चालू करने के लिए आपको सेटिंग ऐप में जाना होगा। अगर आप पहले से ही iOS 18.4 बीटा 1 चला रहे हैं, तो अपने iPhone पर ‘सेटिंग’ ऐप ओपन करें और ‘नोटिफिकेशन’ पर टैप करें और ‘Prioritize Notifications’ नाम के फीचर को ढूंढ कर ऑन कर लें।

Siri के AI अपग्रेड में होगा डिले

इस खास फीचर के अलावा iOS 18.4 में फ्रैंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और चीनी सहित 10 नई लैंग्वेज के लिए भी सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही Apple ने हाल ही में यह भी बताया है कि इस बार iOS 18.5 में Siri के AI अपग्रेड को थोड़ा डिले किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Apple ने iOS 18.3 अपडेट को रोल आउट करना शुरू किया था, जिसमें विज़ुअल इंटेलिजेंस में अपग्रेड किया गया और न्यूज ऐप के लिए AI समरी फीचर को बंद कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें