हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

iPhone से बिना नेटवर्क भेज सकेंगे मैसेज, iOS 18.3 के साथ आया गजब का फीचर  

iOS New Features: जल्द ही आप अपने iPhone से बिना नेटवर्क मैसेज भेज सकेंगे। iOS 18.3 के साथ कंपनी ने इसे कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

iOS New Features: एप्पल iOS 18.3 आखिरकार कई नए फीचर्स और बग फिक्स के साथ आ गया है। रेगुलर फीचर्स के अलावा, कंपनी ने इस बार चुपके से डिवाइस में Starlink कनेक्टिविटी को भी डिवाइस में जोड़ दिया है। दरअसल, 2022 में एप्पल ने सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर पेश किया था लेकिन अब iOS 18.3 के साथ इसमें कई सुधार किए गए हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल iPhone में Starlink सैटेलाइट कनेक्टिविटी लाने के लिए स्पेस एक्स और टी-मोबाइल के साथ काम कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि T-Mobile ने अभी के लिए कुछ iPhones के साथ Starlink सर्विस को शुरू कर दिया है। हालांकि Apple ने अपडेट के रिलीज नोट्स में इस बदलाव की कोई जानकारी नहीं दी है।

कैसे काम करता है ये फीचर?

अब जब Starlink एप्पल के साथ जुड़ गया है, तो यूजर्स सेलुलर नेटवर्क न होने पर भी टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन यह पहले से कैसे अलग है? तो आपको बता दें कंपनी का कहना है कि जब T-Mobile के iPhone में सेलुलर सिग्नल नहीं होता है तो Starlink प्रोग्राम में डिवाइस SpaceX सैटेलाइट से कनेक्ट होने का ट्राई करेंगे।

विज्ञापन

यूजर्स ग्लोबलस्टार के लिए सैटेलाइट मेनू के जरिए से टेक्स्टिंग कर सकते हैं या Apple के इमरजेंसी सर्विसेज से जुड़ सकते हैं। अभी स्टारलिंक केवल टेक्स्टिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन स्पेसएक्स और टी-मोबाइल बाद में डेटा और वॉयस सर्विस को भी इसमें जोड़ सकते हैं। यह सर्विस अभी के लिए सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें : Samsung करने वाला है बड़ा धमाका… एक दो नहीं आ रहे हैं 4 सस्ते 5G फोन, देखें कैसे होंगे फीचर्स

विज्ञापन

फीचर में हुआ ये बदलाव

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इस फीचर में हुए एक बदलाव को भी हाईलाइट किया गया है। इसमें बताया गया है कि Apple की वर्तमान सुविधा के लिए यूजर्स को सैटेलाइट से कनेक्ट करने के लिए अपने iPhone को आसमान की ओर सेट करना पड़ता है लेकिन स्टारलिंक ऑप्शन के साथ इसे ऑटोमैटिक काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, भले ही फोन यूजर की जेब में हो।

iOS 18.3 अपडेट में और क्या नया?

स्टारलिंक कनेक्टिविटी के अलावा, एप्पल ने कुछ मौजूदा फीचर्स में भी सुधार किया है और कुछ नए फीचर्स पेश किए हैं। iOS 18.3 ने कैलकुलेटर ऐप में रिपीटेड ऑपरेशन फीचर को फिर से शुरू किया है, जो iOS 17 की एक पॉपुलर फंक्शनलिटी है जिसे iOS 18 में हटा दिया गया था। यही नहीं अपडेट में iPhone 16 यूजर्स के लिए बेहतर कैमरा कंट्रोल पेश करता है, जो कैमरा कंट्रोल बटन को बस दबाकर रखने पर ऑटो एक्सपोजर और ऑटो फोकस लॉक करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola