iOS 18.2 Update: एप्पल ने ऑफिशियल तौर पर iOS 18.2 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें iPhones, iPads और Macs के लिए कई नए फीचर पेश किए गए हैं। इस अपडेट में एप्पल इंटेलिजेंस का दूसरा फेज शामिल है। इस अपडेट में सबसे हाइलाइट्स में से एक नया विज़ुअल इंटेलिजेंस फीचर है, जिसे यूजर्स के अपने डिवाइस के साथ एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। नया अपडेट iPhone 16 सीरीज और अन्य एलिजिबल स्मार्टफोन के लिए रोल आउट किया जा रहा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
इन यूजर्स को मिला AI वाला अपडेट
Apple ने यूके, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्षेत्रों के यूजर्स के लिए AI फंक्शनैलिटीज का विस्तार किया है, जिससे इन टूल तक पहुंचने के लिए US इंग्लिश में स्विच करने की जरूरत खत्म हो जाती है। हालांकि Apple इंटेलिजेंस वर्तमान में केवल iPhone 15 Pro, Pro Max और iPhone 16 सीरीज के लिए उपलब्ध है, लेकिन iOS 18.2 अपडेट सभी यूजर्स के लिए कुछ न कुछ ऑफर कर रहा है।
नए अपडेट में क्या-क्या मिल रहा खास?
नए फीचर्स में Find My ऐप का अपग्रेड शामिल है, जो अब ट्रस्टेड कॉन्टेक्ट्स के साथ AirTag लोकेशंस को शेयर करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, फोटो ऐप को फुल स्क्रीन वीडियो प्लेबैक सक्षम करने के लिए नया लुक दिया गया है, जो ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : iQOO 13 को खरीदने पर मजबूर कर देंगे ये 4 कारण, सैमसंग के डेढ़ लाख वाले फोन में भी नहीं हैं ये खूबियां
Siri के साथ ChatGPT
एप्पल iOS में Siri और राइटिंग टूल्स में ChatGPT जोड़ रहा है, जिससे आप सीधे अपने iPhone से AI से मदद ले सकेंगे। इस इंटीग्रेशन के साथ, Siri कुछ कार्यों के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करने का सुझाव दे सकता है और सीधे फीडबैक ऑफर कर सकता है।
Image Playground
इस अपडेट में कंपनी ने एक इमेज प्लेग्राउंड फीचर भी पेश किया है, जो यूजर्स को थीम, एक्सेसरीज और यहां तक कि परिवार और दोस्तों की तस्वीरों का इस्तेमाल करके इंडिविजुअल इमेज बनाने की सुविधा देता है। बता दें कि यह सुविधा सीधे मैसेज में ही जोड़ी गई है, जिससे चैट के लिए इमेज बनाना आसान हो जाता है। यह Freeform, Keynote और अन्य ऐप्स में भी उपलब्ध है। साथ ही, और भी ज्यादा क्रिएटिविटी के लिए एक डेडिकेटेड इमेज प्लेग्राउंड ऐप भी है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines