हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

iPhone यूजर्स के लिए आया बड़ा अपडेट, अब नहीं झेलनी पड़ेगी ये प्रॉब्लम

iOS 18.2.1 Update: एप्पल ने लाखों आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने AI फीचर्स में आ रही समस्या को फिक्स किया है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

iOS 18.2.1 Update: अगर आप भी एप्पल आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल, कंपनी ने लाखों आईफोन यूजर्स के लिए iOS 18.2.1 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने AI फीचर्स में बग फिक्स किए हैं। जहां पिछले iOS 18.2 अपडेट के साथ कंपनी ने फोन में ChatGPT वाली Siri को पेश किया था तो वहीं इस अपडेट के साथ AI फीचर्स को यूज करने में आ रही समस्याओं को फिक्स किया गया है। अगर आप भी कोई ऐसा आईफोन यूज कर रहे हैं, जिसमें AI फीचर्स का सपोर्ट मिल रहा है तो अभी इस नए अपडेट को इनस्टॉल कर लें।

iOS 18.2.1 अपडेट में क्या है खास?

iOS 18.2.1 अपडेट वो iPhone यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं जिन्होंने पिछले महीने iOS 18.2 वर्जन पहले ही इंस्टॉल कर लिया है। Apple के अपडेट नोट में सिर्फ इतना लिखा गया है कि “यह अपडेट बड़े बग फिक्स कर रहा है और सभी यूजर्स के लिए इसे करना जरूरी है,” जो बताता है कि आपको इस अपडेट के साथ कोई नया फीचर देखने को नहीं मिलता। एप्पल ने यह भी नहीं बताया कि इस अपडेट के साथ क्या ठीक किया गया है लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस अपडेट के साथ AI फीचर्स में आ रही समस्याओं को फिक्स किया गया है।

AI Notification Summary टूल में समस्या

कई रिपोर्ट्स ने बताया गया है कि Apple डिवाइस पर AI Notification Summary टूल न्यूज की समरी में गलत जानकारी दे रहा है। हालिया मामले में इस AI टूल ने फेमस टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को ‘Gay’ बता दिया था, जो पूरी तरह से गलत है। एप्पल ने अब इसी तरह के AI फीचर्स में आ रहे बग्स को इस अपडेट के साथ फिक्स किया है। चलिए अब जानें नया अपडेट कैसे इनस्टॉल करें…

iOS 18.2.1 अपडेट कैसे इंस्टॉल करें?

  • सबसे पहले अपने iPhone पर सेटिंग्स में जाएं।
  • जनरल पर क्लिक करें और सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
  • आपको एक नया अपडेट वर्जन पॉप-अप दिखाई देगा।
  • इसके बाद पासकोड एंटर करें और नया अपडेट डाउनलोड करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें