iOS 17 New Bug: Apple ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज के साथ iOS 17 के अपडेट को जारी किया था। इस अपडेट के बाद से ही लगातार आईफोन यूजर्स को कई समस्यांए आ रही हैं। ओवरहीटिंग के बाद अब दुनिया भर में कई Apple यूजर्स iPhones पर अजीब समस्या की रिपोर्ट कर रहे हैं, जिसमें डिवाइस रात के समय अपने आप शटडाउन हो रहे हैं। हालांकि शुरुआत में, कभी-कभार iPhone शटडाउन होना कोई बड़ी समस्या नहीं लग सकती, लेकिन इसके कारण कई iPhone लंबे समय तक शटडाउन हो रहे हैं, जो यूजर्स के लिए कई समस्याएं पैदा कर रहे हैं।
बग की रिपोर्ट कर रहे यूजर
कई Reddit यूजर्स और 9to5Mac पर लोगों ने इस बग की रिपोर्ट की है। जिसमे बताया गया है कि बार-बार iPhone मॉडल रात में अस्थायी रूप से बंद हो जाते हैं, जिससे अलार्म और अन्य iPhone फीचर्स बाधित हो जाते हैं। Reddit थ्रेड में, एक यूजर ने यह भी बताया कि उनके घर में दो अलग-अलग iPhone हैं दोनों पर ये समस्या आ रही है जिसके कारण अलार्म बंद हो रहे हैं।
बैटरी सेटिंग्स में जाकर करें ये काम
वहीं इस समस्या पर एक रेडिट यूजर ने लिखा अपनी बैटरी सेटिंग्स चेक करें और देखें कि क्या रात के दौरान कोई गैप दिख रहा है या नहीं। कल बहुत सारे आईफोन रात के समय कुछ घंटों के लिए बंद हो गए। मेरे मामले में फोन अलार्म से 1 मिनट पहले वापस ऑन हो गया। एक अन्य iOS यूजर ने लिखा मेरा iPhone लगभग 3 बजे से 7 बजे के बीच अपने आप बंद हो गया।
यह भी पढ़ेंः सबसे पहले इन फोन्स में मिल सकता है Google का AI असिस्टेंट
iOS 17.0.3 पर आ रही ये समस्या
इसी तरह की एक घटना की रिपोर्ट करते हुए, 9to5Mac के Zac Hall ने खुलासा किया कि iOS 17.0.3 पर चलने वाला उनका iPhone 15 Pro Max रात में बंद हो गया। उन्होंने आधी रात से लेकर सुबह 3 बजे तक के बैटरी डेटा में गैप देखा। हालांकि, यह समस्या केवल नए iPhone 15 सीरीज में ही नहीं है क्योंकि पुराने iPhone मॉडल वाले कई यूजर्स ने भी इसी तरह की रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि यह लेटेस्ट iOS 17 पर एक नया बग भी हो सकता है। हालांकि सभी यूजर्स को ये शटडाउन की समस्या नहीं आ रही है, और ये भी जरूरी नहीं है कि ऐसा रात में ही हो। न्यूज 24 की टीम को ये समस्या कल शाम में देखने को मिली जब हमारा iPhone 13 अचानक शटडाउन हो गया। हालांकि अभी तक Apple की ओर से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines