iPhone 15 की लॉन्च डेट सामने आने के बाद से स्मार्टफोन यूजर्स काफी उत्साहित हैं। इस फोन में बहुत सारे नए अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। आईफोन 15 के साथ ही आईओएस 17 भी लॉन्च हो सकती है। ये अपडेट कुछ ही चुनिंदा डिवाइस में मिलेंगे। iOS 17 में कई ऐसे खास फीचर्स हैं, जिसे केवल भारतीय यूजर्स के लिए ही लॉन्च करने की योजना है। अगर आप भी एक आईफोन यूजर हैं या इसे लेने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है। आइए उन सभी 5 फीचर्स के बारे में जानते हैं जिसे केवल भारतीय यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।
कीबोर्ड में मिलेंगे इन भाषाओं का सपोर्ट
iOS 17 अपडेट को डेवलप करते समय भारतीय यूजर्स का खास ध्यान रखा गया है। इसमें केवल हिन्दी और अंग्रेजी ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलने की संभावना है। कीबोर्ड में ट्रांसलिट्रेशन फीचर को ऐड किया गया है। आप किसी भी टेक्स्ट को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही उर्दू, पंजाबी और गुजराती सपोर्ट भी मिलेंगे। iOS 16 में हिंदी, बंगाली और मराठी को शामिल किया गया था।
यह भी पढे़ं: Live Chat Apps: सिर्फ Omegle ही क्यों? इन 3 हिडेन ऐप्स से करें लाइव चैट और वीडियो कॉलिंग
ऐपल सिरी में मिलेंगे ये खास फीचर्स
ऐपल सिरी में कुल 10 भाषाओं का सपोर्ट देखने को मिलेंगे। इस कीबोर्ड का इस्तेमाल ऐपल के iPad OS, macOS और watchOS डिवाइस में कर सकेंगे। सिरी को अब और स्मार्ट बना दिया गया है। इसमें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में बोलकर जवाब ले सकते हैं।
रिंगटोन फीचर है बेहद खास
iOS 17 के नए अपडेट में सबसे खास रिंगटोन फीचर है। इसमें अलग- अलग सिम के लिए अलग रिंगटोन लगाने की सुविधा मिलने वाली है। इसके अलावा कॉन्टेक्ट सेव करते समय केवल नाम या इमोजी नहीं बल्कि स्टीकर और फोटो भी लगा सकेंगे। इसके साथ ही अपनी फोटो को स्टीकर में बदल सकेंगे। इसमें पहले से मौजूद स्टीकर पैक को डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलने वाली है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
4 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines