Investment Scams: देशभर में लगातार ऑनलाइन स्कैम के मामले बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स लोगों को टारगेट करने के लिए WhatsApp, फेसबुक, X और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का यूज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में भी बताया गया है कि धोखेबाज लोगों को टारगेट करने के लिए इन दिनों फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम इन ऐप्स के जरिए चला रहे हैं। जहां पहले तो लोगों को ज्यादा प्रॉफिट का लालच दिया जाता है लेकिन उन्हें बाद में पता चलता है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। हालिया रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसे फर्जी Investment Scams काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
CloudSEK जो एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है, इसने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें इन फ्रॉड एक्टिविटीज के बारे में विस्तार से बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। इतना ही नहीं फेक इन्वेस्टमेंट का स्कैमर्स ने तरीका ही पूरी तरह से बदल दिया है, WhatsApp और Telegram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स का यूज करके पहले तो लोगों को बड़े-बड़े प्रॉफिट दिखाए जाते हैं। बाद में लोगों के साथ ट्रस्ट बनाने के लिए धोखेबाज जाने-माने सोशल मीडिया स्टार्स के भी फर्जी वीडियोस शेयर करते हैं। फिर लोगों को जल्दी पैसा कमाने का झांसा देकर उनकी मेहनत की सारी कमाई हड़प लेते हैं।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
इन्वेस्टमेंट ऐड भी दिख रहे हर तरफ…
इतना ही नहीं आजकल जैसे ही आप गूगल या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्टमेंट के बारे में बात करते हैं तो कुछ ही वक्त बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर इन्वेस्टमेंट से जुड़े विज्ञापन दिखाई देने लगते हैं। साइबर सुरक्षा कंपनी CloudSEK ने इसके बारे में भी अपनी रिपोर्ट में बताया है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में Facebook पर 29 हजार से भी ज्यादा फेक इन्वेस्टमेंट ऐड देखे हैं और WhatsApp पर 80 हजार से ज्यादा फेक इन्वेस्टमेंट के ग्रुप्स बने हुए हैं।
हर महीने कमा रहे 41 लाख रुपये
CloudSEK ने रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया है कि धोखेबाज फेक इन्वेस्टमेंट के जरिए हर महीने 41 लाख रुपये तक कमा रहे हैं। हालांकि इसमें वो स्कैमर्स शामिल हैं जो ये काम 6 या उससे ज्यादा सालों से कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फोन नंबर और नाम जैसी डिटेल्स आज इंटरनेट पर आप मात्र 8 हजार रुपये में खरीद सकते हैं, जिसमें आपको 10 हजार लोगों का डाटा मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
13 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
14 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
16 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
18 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines