बारिश के मौसम में बिजली कटना आम बात हो जाती है. ऐसे समय में इन्वर्टर ही सबसे बड़ा सहारा बनते है. लेकिन अगर मानसून के दौरान इसकी सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो बैटरी का बैकअप कम हो सकता है और उसकी उम्र भी घट सकती है. कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपने इन्वर्टर और बैटरी की परफॉर्मेंस लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकते हैं.
नमी और बारिश के पानी से रखें दूर
मानसून में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है, जिसका असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी पड़ता है. इसलिए इन्वर्टर और बैटरी को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां सूखापन और अच्छी हवा का इंतजाम हो. इन्हें ऐसी जगह लगाने से बचें जहां बारिश का पानी पहुंचता हो या सीलन रहती हो. ज्यादा नमी इलेकट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है और बैटरी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है.
समय-समय पर सफाई जरूरी
बैटरी के टर्मिनल पर अगर धूल या जंग जमा हो जाए तो चार्जिंग सही तरीके से नहीं हो पाती. इसलिए समय-समय पर टर्मिनल की साफी करें और वायरिंग की भी जांच करते रहें. अगर कहीं ढीला कनेक्शन या कोई खराबी दिखाई दें तो तत्काल ठीक करवा लें. इससे शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं का खतरा भी काफी कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp की ये सेटिंग तुरंत बदलें, नहीं तो फोटो-वीडियो से भर जाएगी फोन की स्टोरेज
बैटरी का पानी चेक करें
अगर आपके घर में फ्लैट प्लेट या ट्यूबलर बैटरी लगी है, तो उसमें डिस्टिल्ड वॉटर का स्तर समय-समय पर जरूरी जांचें. जरूरत पड़ने पर सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर ही डालें. नॉर्मल पानी यूज करने से बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है.
ये साधानियां बढ़ाएंगी बैटरी लाइफ
मानसून में थोड़ी सी सावधनी आपके इन्वर्टर और बैटरी की उम्र बढ़ाने में मदद कर सकती है. सही जगह पर रखना समय-समय पर सफाई करना, वायरिंग को चेक करना जैसी छोटी बातें बैटरी बैकअप बेहतर बनाए रखने के साथ लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने में भी मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- अब खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत! किराए पर घर ला सकेंगे iPhone और MacBook, जानें केसै?
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines