Inverter Battery Blast Reason: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन्वर्टर की बैटरी फटने से धमाका हुआ और दुकान में भीषण आग लग गई। ये वायरल वीडियो राजस्थान के जालौर की है जहां अचानक इन्वर्टर की बैटरी में ब्लास्ट होने से दुकान का सारा सामान जल गया। हालांकि, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। ये वीडियो 6 साल पहले का बताया जा रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। हो सकता है कि गर्मी में इन्वर्टर के फटने की संभावना ज्यादा रहती है और इस वजह से इनवर्टर की बैटरी फटने की वीडियो फिर से सोशल मीडिया में अपनी जगह बना रही है।
अगर आपके घर या दुकान में इन्वर्टर लगा हुआ है या इन्वर्टर की बैटरी का इस्तेमाल आप भी करते हैं तो कुछ गलतियों को करने से बचें। वरना इन्वर्टर की बैटरी फटने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 3 गलतियों को करने से इन्वर्टर की बैटरी फट सकती है।
इन्वर्टर की बैटरी
जिस तरह से फोन को घंटों तक चार्ज नहीं कर सकते और गर्म होने पर वो फट सकता है। ठीक वैसे ही इन्वर्टर की बैटरी भी अधिक गर्म हो सकती है और उसके ब्लास्ट होने का खतरा रहता है। इसलिए ध्यान रखें कि इन्वर्टर की बैटरी को ज्यादा देर तक चार्ज नहीं करना है। ओवर चार्जिंग से इन्वर्टर की बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है। अच्छे चार्ज कंट्रोलर का इस्तेमाल करें।
अधिक तापमान में इन्वर्टर बैटरी रखना
इन्वर्टर की बैटरी को धूप में न रखें। अक्सर लोग लापरवाही में घर से बाहर या कहीं ऐसी जगह बैटरी रख देते हैं जहां सीधी धूप पड़ रही होती है। अधिक गर्मी वाली जगह या धूप में इन्वर्टर की बैटरी रखने से उसमें ओवरहीट की समस्या हो सकती है। अधिक गर्म होने पर बैटरी के फटने की संभावना बढ़ जाती है और ब्लास्ट हो सकता है।
समय-समय पर बैटरी की सफाई
समय-समय पर इन्वर्टर की बैटरी को साफ भी करते रहें। साथ ही ये भी चेक करें कि बैटरी में कोई जंग न लगा हो। ऐसे में शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। बैटरी टर्मिनल पर पेट्रोलियम जेली या अन्य लुब्रिकेंट लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि बैटरी को उस जगह रखें जहां हवा आती-जाती हो।
ये भी पढ़ें- AC Blast से जा रही है लोगों की जान, गर्मियों में एयर कंडीशनर चलाते समय न करें 3 गलतियां
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
21 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
22 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines