आज के समय में लोग खाली समय स्मार्टफोन या लैपटॉप पर बिताते हैं। लोगों को जिस तरह से शराब या बेटिंग की लत लगती है, इसी तरह अब इंटरनेट चलाने से खुद को रोकना काफी मुश्किल है। इस आदत को कम करने के लिए बहुत सारे ऐसे प्रोग्राम हैं, जिसमें लोग शामिल होते हैं। इससे लोगों को फायदा भी हो रहा है। इसी तरह के एक प्रोग्राम में 18 लोग शामिल हुए थे, जिसमें महिला ने कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। महिला अपनी बातों को रखते हुए बोली ‘मैं खुद को रोक नहीं पाई’, आइए आपको इस पूरे प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताते हैं।
18 लोग जुड़े वीडियो कॉल पर
इंटरनेट की लत को कम करने के लिए एक प्रोग्राम में जूम कॉल के जरिए 18 लोग जुड़े थे। इसमें भारत और नामीबिया की महिला और पुरुष शामिल थे। इसमें 12 चरण के प्रोग्राम के तहत सभी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। सराह नाम की लड़की लोगों को इंटरनेट की लत के बारे में बताती है। साल 2007 में US में इस ग्रुप की शुरुआत हुई थी। धीरे- धीरे इससे लगभग 1000 से भी ज्यादा दुनियाभर के लोग जुड़ गए।
यह भी पढ़ें: अपने रिस्क पर ही डाउनलोड करें ये 5 मोबाइल ऐप्स, हो सकता है वित्तीय नुकसान
7 भाषाओं में लोगों से होती है बात
इस ग्रुप में शामिल लोगों की मदद करने के लिए लगभग 100 से भी ज्यादा ऑनलाइन मीटिंग होती है। इसमें 7 भाषाओं के लोग शामिल होते हैं। 1935 में अल्कोहल की लत से बचने के लिए 12 स्टेप प्रोग्राम की शुरुआत हुई थी। इसमें लोगों का आंकलन करने के बाद आचरण में किस तरह से बदलाव होते हैं, इसके आधार पर सुधार की जाती थी। आज के समय में अल्कोहल की जगह अब फोन ले चुका है।
महिला बोली ‘मैं खुद को रोक नहीं पाई’
ITAA प्रोग्राम में शामिल एक महिला लोगों के बारे में बताते हुए कहती है कि ‘ये एक जुए की लत की तरह है। मैं पेज को लगातार रिफ्रेश करती हूं, ऐसा करने से मैं खुद को रोक नहीं पाती।’ आगे वह कहती है ‘मैं रोज खुद को रोकने के लिए कहती हूं, लेकिन अगले दिन रोक नहीं पाती।’
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines