International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अब बस कुछ ही दिन दूर है। हर साल दुनियाभर में इसे 8 मार्च को मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन को स्पेशल बनाना चाहते हैं और महिलाओं को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ गैजेट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ कूल गैजेट्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Smartwatch करें गिफ्ट
लिस्ट के पहले गैजेट की बात करें तो, इसमें हमने स्मार्टवॉच को ऐड किया है जिसे आप इस बार Women’s Day पर गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट में कई बड़े ब्रांड मौजूद हैं जो जबरदस्त फीचर्स के साथ धांसू वाच ऑफर कर रहे हैं। एप्पल से लेकर गूगल तक आपको बाजार में हर कंपनी की वॉच मिल जाएगी।
हालांकि हमने आपके लिए एक बजट फ्रेंडली वॉच को इस लिस्ट में जोड़ा है जो सस्ते में काफी फीचर्स ऑफर कर रही है। Fire-Boltt Hurricane इस वक्त सिर्फ 1,099 रुपये में मिल रही है जिसे आप गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं boAt Wave Flex Connect भी गिफ्ट करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जिसका प्राइस भी सिर्फ 1,199 रुपये है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 15 हजार में 108MP कैमरा वाले फोन, Reel Creators के लिए 4 बेस्ट ऑप्शंस
TWS True Wireless Earbuds
इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप TWS True Wireless Earbuds भी गिफ्ट कर सकते हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए तो ये एक बेस्ट ऑप्शन होने वाला है। खास बात यह है कि इस सेगमेंट में भी आपको कई ऑप्शन मिल जाते हैं। एप्पल सैमसंग से लेकर OnePlus तक कई कंपनियां TWS Earbuds ऑफर कर रही हैं। SAMSUNG Galaxy Buds 2 की कीमत जहां 6,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं OnePlus सिर्फ 2,499 रुपये में तगड़े TWS ऑफर कर रहा है।
Smartphone करें गिफ्ट
साथ ही आप इस बार Women’s Day पर स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको पहले अपना बजट सेट करना होगा। इसके बाद सभी स्मार्टफोन्स को कंपेयर करें। स्मार्टफोन सेगमेंट आज काफी बढ़ गया है रेगुलर फोन से लेकर फोल्ड फोन तक आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं। सैमसंग से लेकर OnePlus तक मार्केट में कई कंपनियां जबरदस्त फोन ऑफर कर रही हैं। हालांकि आपकी समस्या को कम करने के लिए हमने 10 हजार रुपये के बजट में आने वाले 3 फोन इसमें ऐड किए हैं।
- Realme C53
- POCO M6 5G
- Motorola G32
Instant Camera
इसके अलावा आप इस बार आप Women’s Day पर Instant Camera भी गिफ्ट कर सकते हैं। वैसे तो मार्केट में बहुत से Instant Camera मौजूद हैं लेकिन FUJIFILM की तरफ से आने वाला कैमरा ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। इसका प्राइस 7,499 रुपये है जिससे आप मिनटों में कोई भी फोटो कैप्चर करके प्रिंट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines