हाल ही में इंटेल ने अपना हर साल होने वाला इवेंट ‘Intel Vision 2025’ का आयोजन किया, जहां इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन पहली बार पब्लिक्ली प्रेजेंट हुए। साथ ही उन्होंने कंपनी के भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया और बताया कि इंटेल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ग्राहकों पर फोकस है पहली प्राथमिकता
लिप-बू टैन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ग्राहकों से जुड़ना और उनकी जरूरतों को समझना है। वे चाहते हैं कि इंटेल सिर्फ एक चिप सप्लायर न होकर ग्राहकों का असली पार्टनर बने।
इंजीनियरिंग और AI तकनीक पर जोर
टैन का दूसरा फोकस इंजीनियरिंग एक्सीलेंस पर है। वे एक AI और सॉफ्टवेयर-आधारित डिजाइन अप्रोच अपनाना चाहते हैं, जिससे खासतौर पर डिजाइन की गई चिप्स ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से बनाई जा सकें।
इंटेल 18A तकनीक पर क्या अपडेट है?
इंटेल के चर्चित 18A प्रोसेस टेक्नोलॉजी को लेकर भी टैन ने अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि यह तकनीक समय के अनुसार विकसित हो रही है और 2025 के सेकंड क्वार्टर तक इसके हाई-वॉल्यूम प्रोडक्शन की उम्मीद है। इसे इंटेल के नए पैंथर लेक क्लाइंट प्रोसेसर में इस्तेमाल किया जाएगा।
इंटेल की नई रणनीति
इंटेल अपनी फाउंड्री रणनीति को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है ताकि बाजार में अपनी अलग पहचान बना सके। साथ ही इंटेल अपनी परफॉर्मेंस और क्वालिटी पर भी विशेष ध्यान देने की योजना बना रहा है। टैन का कहना है कि “सर्वश्रेष्ठ उत्पाद ही जीतते हैं”, इसलिए इंटेल बेहतरीन परफॉर्मेंस, एफिशिएंसी और क्वालिटी देने पर ध्यान देगा। इसके आलावा इंटेल केवल अपनी बिक्री ही नहीं बल्कि ग्राहकों की जरूरतों को हल करके उनकी सफलता में अपना योगदान भी देना चाहता है। हालांकि, टैन ने यह भी स्वीकार किया कि इंटेल की योजनाएं वैश्विक घटनाओं, सप्लाई चेन चुनौतियों और इंडस्ट्री की बदलती स्थिति के कारण बदल भी सकती हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
14 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines