TrendingiranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

Intel करीब 18 हजार कर्मियों को नौकरी से निकालेगी, क्यों इतनी बड़ी छंटनी को मजबूर हुई कंपनी?

Intel Layoff : इंटेल ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। जानिए क्यों हो रही है इतनी बड़ी छंटनी, इसका इंटेल और पूरे टेक्निकल वर्ल्ड पर क्या असर होगा।

Intel Layoff

Intel Layoff : बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने अपने कई कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि वह अपने कुल कर्मचारियों में से 15% लोगों की नौकरी खत्म करेगी। इसका मतलब है कि करीब 17,500 लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कंपनी को पिछले कुछ समय से काफी नुकसान हो रहा है। खासकर, चिप बनाने के काम में उसे बहुत मुश्किलें आ रही हैं। इस मुश्किल से निकलने के लिए इंटेल कई बदलाव कर रही है और इन बदलावों में से एक है कर्मचारियों की छंटनी।

कंपनी को क्यों हो रहा है नुकसान?

---विज्ञापन---

पहले लोग ज्यादा से ज्यादा कंप्यूटर और डेटा सेंटर के लिए चिप खरीदते थे, लेकिन अब लोग एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए बनी चिप खरीद रहे हैं। इंटेल एआई चिप बनाने में अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से काफी पीछे है। इसी वजह से कंपनी को नुकसान हो रहा है।

---विज्ञापन---

छंटनी का असर कब तक होगा?

इंटेल के कुल कर्मचारियों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। 29 जून तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इंटेल के कर्मचारियों की संख्या 1,16,500 थी। आपको बता दें इसमें इंटेल की कुछ सब्सिडियरी कंपनियों के कर्मचारियों का आंकड़ा शामिल नहीं है। इंटेल का कहना है कि प्रस्तावित छंटनी को इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। यानी प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की नौकरी अगले 5 महीने के भीतर जाने वाली है।

क्यों है ये खबर बड़ी?

इंटेल एक बहुत बड़ी कंपनी है और इस कंपनी में इतने सारे लोगों की नौकरी जाने से कई लोगों की जिंदगी पर असर पड़ेगा। साथ ही, ये दिखाता है कि तकनीकी दुनिया में कितनी तेजी से बदलाव आ रहे हैं।


Topics:

---विज्ञापन---